शॉर्ट सर्किट से कार पार्किंग में लगी भीषण आग, 16 गाड़ियां जलकर हुई राख,1 महिला की हुई मौत,बचाई ग‌ई क‌ई लोगों जान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश गाजियाबाद जिले में लोनी में एक चार मंजिला इमारत की पार्किंग में भीषण आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। घटना अंकुर विहार क्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी की है। यहां बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद उसमें आग लग गई। धीरे-धीरे कर आग फैलने लगी और वहां खड़ी गाड़ियों में भी लग गई। आग लगने के कारण 16 गाड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं एक महिला की भी इस हादसे में मौत हो गई है। पार्किंग में आग लगने के कारण मकान के ऊपर बने फ्लैट्स में रहने वाले लोग फंस गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। साथ ही पुलिस ने भी इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने फ्लैट में फंसे लोगों को सीढ़ियों से रेस्क्यू किया।

कार पार्किंग में लगी भीषण आग…

फायर विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर रात लगभग एक बजे लोनी फायर स्टेशन पर डीएलएफ अंकुर विहार में एमएम रोड पर प्लाट नंबर एमएम 53 पर बनी अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल फायर टेंडर सर्विस यूनिट लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस यूनिटों ने देखा की चार मंजिला इमारत के भूतल में बनी पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगी हुई थी। साथ ही पीछे वाले प्लॉट पर चार मंजिला भवन के भूतल पर बनी पार्किंग में खड़े वाहनों में भी आग लग चुकी है।

सीढ़ियों से किया गया रेस्क्यू…

दोनों ही इमारते एक दूसरे से सटी हुई हैं और जाली के बड़े से गेट से एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला और आग पर बुझाने के काम में जुट गई। बिल्डिंग के ऊपर वाले तलों पर फसें लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से निकाला गया। तीन तलों पर कुल 16 फ्लैट्स थे। द्वितीय तल पर सीढ़ी लगाकर 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को सही सलामत रेस्क्यू किया गया। वहीं इस घटना में एक दंपत्ति अपने फ्लैट में बेहोशी की अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000