गजब:आठ साल पहले मरे व्यक्ति के खिलाफ फाइल कर दी चार्जशीट,दरोगा अब मुश्किल में

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामें भी कमाल हैं।कभी मुह से ठांय-ठांय की आवाज निकालती है तो कभी तिल का ताड़ बना देती है,कभी रस्सी का सांप बना देती है।ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है।पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट बना दी जिसकी आठ साल पहले मौत हो चुकी है।मृतक के परिवार के सदस्य ने कोर्ट में याचिका दायर इसकी जानकारी दी है।साथ ही विवेचक मुकेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सांप मारने को लेकर दर्ज हुआ था केस

अक्टूबर 2023 में उझानी कोतवाली के बरायमय खेड़ा गांव में सांप के एक जोड़े को मारने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में गांव का ही राजपाल मौर्या सांप के जोड़े को लाठी से मार रहा था।वीडियो साक्ष्य के आधार पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने राजपाल पुत्र जसपाल के खिलाफ उझानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।इस मामले की जांच दरोगा मुकेश कुमार ने की और जांच में जसपाल को भी आरोपी बना दिया।

2015 में हो चुकी है मौत

जब कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई तब आरोपियों के घर समन गए,जिसे देखकर राजपाल भौचक्का रह गया,क्योंकि उसके पिता जसपाल को आरोपी बनाया गया था,जिनकी मृत्यू 2015 में ही हो चुकी थी।राजपाल ने पुलिस को काफी समझाया मगर पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब जो कुछ कहना है अदालत में कहना।

कोर्ट से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अब राजपाल मौर्या ने अदालत में एक प्रार्थनापत्र दाखिल किया है,जिसमें उसने विवेचक मुकेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि पूरी घटना झूठी है और उसे फंसाने के लिए मुकदमा लिखाया गया है। विवेचक ने बिना जांच के कोतवाली में ही बैठे बैठे चार्जशीट बना दी। राजपाल ने अदालत से आग्रह किया है कि विवेचक मुकेश कुमार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय। चूंकि अब मामला उल्टा पड़ गया है इसीलिए इस मामले में जब पुलिस का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो पुलिस कुछ भी बोलने से बचती नज़र आई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000