शहीद की पत्नी 16 साल से लड़ रही है न्याय की लड़ाई, सीएम योगी से लगाई गुहार,कब मिलेगा शहीद की पत्नी को न्याय

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां अधिकारियों की मनमानी से एक शहीद की पत्नी को दर-दर भटकना पड़ रहा है।आंखों में आंसू और हाथ में कागज का टुकड़ा लिए भटक रही शहीद की पत्नी का दर्द हर किसी को झकझोर देगा। शहीद की पत्नी 16 सालों से अपने अधिकारों की मांग कर रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद की पत्नी को मंच से सम्मानित तो कर दिया,लेकिन अधिकारों को अभी तक नहीं दिला सकें हैं।

मामला जिले के टांडा तहसील के चंदौली गांव का है।चंदौली गांव के रक्षा राम पाठक सीआरपीएफ में थे।साल 2005 में रक्षा राम श्रीनगर में शहीद हो गए थे।पूरे सम्मान के साथ शहीद रक्षा राम का शव चंदौली गांव लाया गया।शहीद की याद में गांव में एक स्मारक भी बनाया गया।प्रशासन ने शहीद रक्षा राम की पत्नी सुंदरी देवी को जमीन देने की घोषणा की थी।साल 2008 में सुंदरी देवी को प्रशासन ने 27 बिस्वा जमीन पट्टे पर दे दी।पट्टे की जमीन सीता सुंदरी के नाम खतौनी में दर्ज भी हो गई।

सुंदरी देवी का कहना है कि जब जमीन का पट्टा मिला था तब उसकी निशान देही हुई थी,लेकिन कुछ ही समय बाद जमीन को वन विभाग ने कब्जा कर लिया और उस पर पेड़ लगा दिए।सुंदरी देवी ने बताया कि पट्टे में मिली जमीन पर कब्जे के लिए वह 2008 से भटक रही है।सीएम योगी से तीन बार फरियाद कर चुकी हूं,डीएम और एसडीएम के यहां कई बार जा चुकी हूं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अफसर शाही की मनमानी ने शहीद रक्षा राम पाठक की पत्नी सुंदरी देवी को दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर कर दिया है।सीएम योगी ने सुंदरी देवी को मंच से सम्मानित किया था,लेकिन सुंदरी देवी अधिकारियों की चौखट पर अपना अधिकार मांगने के लिए मजबूर है।सीएम से लेकर डीएम और एसडीएम से गुहार लगा चुकी सुंदरी देवी को अभी तक हर जगह से निराशा ही मिली है।देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवान रक्षा राम पाठक की पत्नी सुंदरी देवी 16 वर्षों से अपने अधिकार के लिए भटक रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000