पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा, दोहरे हत्याकांड को दिया था अंजाम

पटना। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रभुनाथ सिंह को 1995 में हुए दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सज़ा दी है। चार बार लोकसभा सांसद रह चुके सिंह को इस मामले में निचली अदालत और हाई कोर्ट ने बरी किया था, लेकिन 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों फैसलों को पलटते हुए उन्हें दोषी करार दिया था। प्रभुनाथ सिंह हत्या के एक अन्य मामले में पहले से उम्र कैद की सज़ा काट रहे हैं।

क्या है मामला…

1995 में बिहार के छपरा में 18 साल के राजेंद्र राय और 47 साल के दरोगा राय की एक मतदान केंद्र के नज़दीक हत्या हुई थी। यह आरोप लगा था कि प्रभुनाथ सिंह ने दोनों को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने प्रभुनाथ के कहने के मुताबिक मतदान नहीं किया था। इस मामले में सिंह को 2008 में निचली अदालत और 2012 में पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल, अभय एस ओक और विक्रम नाथ की बेंच ने कहा है कि मामले में प्रभुनाथ के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

आज क्या हुआ…

18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के गृह सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया था कि प्रभुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया जाए और 1 सितंबर को पेश किया जाए। हालांकि, बाद में जजों ने साफ किया कि प्रभुनाथ को पेशी के लिए सुप्रीम कोर्ट लाने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए, उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया। प्रभुनाथ के वकील ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए रियायत की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा की घोषणा कर दी। जजों ने बिहार सरकार और प्रभुनाथ को यह आदेश भी दिया कि दोनों पीड़ितों के परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

पहले से काट रहे हैं उम्रकैद…

पहले जेडीयू और बाद में आरजेडी में रह चुके प्रभुनाथ को साल-2017 में विधायक अशोक सिंह की हत्या में भी दोषी करार दिया गया था। इस मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सज़ा मिली थी. फिलहाल वह झारखंड की हजारीबाग जेल में बंद हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000