बेटी के लव अफेयर से नाराज मां ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

अजमेर जिले के श्रीनगर क्षेत्र के जंगलों में 29 अप्रैल को कुएं में मिले युवती के शव के मामले में खुलासा हो गया है। इस केस में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की मां और भाई को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में हत्या की वजह युवती का ससुराल नहीं जाकर अन्य युवक से मोबाइल पर बातें करने की सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती की इन हरकतों के कारण परिजन नाराज थे, जो युवती की हत्या की वजह बन गई।

27 अप्रैल को पिता ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी…

श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार पिता ने 27 अप्रैल को सोनू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 29 अप्रैल को मानपुरा के जंगल के एक कुएं से युवती का शव बरामद किया। उस समय परिजन ने युवती से गैंगरेप संदेह जताकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका की मां शांति बेगम और भाई हनीफ को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने प्राथमिक 1 पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा…

पुलिस के अनुसार शांति ने पूछताछ में बताया कि वारदात के समय घर पर बेटी सोनू, बेटा हनीफ और खुद मौजूद थी। हनीफ सो रहा था। परिवार के बाकी लोग बाहर गए थे। सोनू की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए हनीफ ने मदद की थी। दोनों मिलकर शव को मानपुरा के जंगल तक ले गए। कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सोनू हत्याकांड में जब मां और भाई से अलग-अलग पूछताछ की तो दोनों के बयान विरोधाभासी मिले पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो शांति बेगम पुलिस के सामने टूट गई और हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने सोनू की मां शांति बेगम से पूछताछ की थी। शांति ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, शांति ने बताया सोनू की शादी बचपन में जिलावड़ा अजमेर में कर दी थी। वह सुसराल नहीं जा रही थी। सोनू किसी युवक से रोजाना फोन पर बात करती थी। लोक-लाज के डर से सोनू को बहुत समझाया कि सुसराल चली जाए सोनू नहीं मानी। गुस्से में आकर धारदार कुल्हाड़ी से सोनू की हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000