विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब,पुलिस ने मुठभेड़ में दो को किया गिरफ्तार

महराजगंज जिले में भिटौली क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने युवती पर एसिड फेंक दिया। युवती को गंभीर हालत में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वह पीड़िता की शादी तय होने से नाराज था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भैसा पुल के पास मुठभेड़ में हॉस्पिटल संचालक अनिल वर्मा के पैर में गोली लगी है। वहीं, रामचरन साहनी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को युवती अपनी मां के साथ महराजगंज से गांव आ रही थी। गांव से पहले ही स्कूटी पर सवार दो युवक आए और युवती को कुछ कहा।

युवती ने दोनों का विरोध किया तो उस पर एसिड फेंक कर दोनों फरार हो गए। युवती की मां के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों के मुताबिक युवती व युवक के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध था। इस बीच युवती की शादी तय हो गई। 10 दिन बाद उसकी शादी होनी है। यह बात जैसे ही आरोपी को पता चली, वह नाराज हो गया। उसने फोन पर युवती को धमकी भी दी। इस बीच बृहस्पतिवार शाम को मौका पाते ही युवक ने एसिड फेंक कर युवती की जान लेने की कोशिश की। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। 

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000