बजरंग दल नेता पर हमला, भाजयुमो नेता सहित आधा दर्जन नामजद, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

बजरंग दल के महानगर संयोजक भारत गोस्वामी पर हमले की घटना हुई है। आरोप है कि एक सप्ताह पुरानी घटना में नामजद मुकदमे के बावजूद सांसद व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष के सियासी दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कार्रवाई के विरोध में भारत गोस्वामी ने 16 नवंबर को अपने फेसबुक एकाउंट से परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी है। सासनी गेट लोधी विहार के भारत गोस्वामी ने मुकदमा सासनी गेट थाने में दर्ज कराया। जिसमें आरोप है कि 9 नवंबर की देर रात उन पर नामजदों ने सासनी गेट चौराहे के पास हमला बोला। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनके दांत व जीभ में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इलाके के ही अमन पंडित, प्रखर राठी, खिरनी गेट के मानव वार्ष्णेय , भाजयुमो महानगर में मंत्री शशांक पंडित, हनी शिवाजी आदि पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को भारत गोस्वामी ने अपने फेसबुक एकाउंट से लाइव किया। जिसके जरिये उन्होंने बताया कि आरोपियों में कुछ दबंग आपराधिक व्यक्ति हैं। कुछ भाजयुमो पदाधिकारी हैं। सांसद सतीश गौतम व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता के इशारे पर पुलिस इनकी मदद कर रही है, इसलिए मुकदमे में कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने 17 नवंबर शाम तक का पुलिस को समय दिया है। अगर 17 नवंबर तक पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करती तो वे अपनी पत्नी, बेटी सहित सांसद के आवास पर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मुकदमा बेहद हल्की धाराओं में दर्ज किया है। उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने खुद के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें वे बेसुध अवस्था में पड़े हैं।

दो अलग अलग गुटों में झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े में बीच में आने पर भारत गोस्वामी संग मारपीट की गई। जिसमें मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर धाराओं में वृद्धि की जा रही है। एक आरोपी मानव पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। बाकी पर कार्रवाई की जा रही है।-अभय पांडेय, सीओ प्रथम

ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न मैंने किसी तरह की सिफारिश इस मामले में की है। जो भी कुछ कोई कुछ कह रहा है, वह गलत है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करे। मेरा नाम बेवजह सियासी द्वेषवश घसीटा जा रहा है।-सतीश गौतम, सांसद
इस मामले में शशांक हमारी कमेटी में पदाधिकारी है। वह वीडियो में साफ बीचबचाव करते दिख रहा है। पुलिस से हमने सिर्फ इतना कहा है कि सच की जांच कर ले। बीचबचाव करने वाले कोनामजद करना गलत है। इस बात को तोड़ मरोडक़र पेश किया जा रहा है।-अमन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजयुमो

झगड़े के मूल में गांजा बिक्री का विवाद…
भारत गोस्वामी ने अपने फेसबुक लाइव में झगड़े के मूल में गांजा बिक्री का विवाद होना बताया है। कहा है कि कुछ लोगों को गांजा बिक्री विवाद में लगातार परेशान किया जा रहा है। दबंग लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उनके साथ खड़े होना उन्हें भारी पड़ गया है। भारत के अनुसार पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस व प्रशासन ने सुनवाई नहीं की। आरोपी पकड़े गए हैं और छोड़ दिए गए। आज ये नौबत आ गई। मामले में राजनीतिक संरक्षण के दम पर दबंग ये सब कर रहे हैं।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000