विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से किया अलग,पूरे गाँव में लेकर घूमा

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को खौफनाक वारदात हुई। यहां एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की। आरोपी का नाम रियाज है। सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है।

बहन को कपड़े धोने के लिए बोला था रियाज
पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह घर पर रियाज का अपनी बहन आसिफा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद जब वापस आया तो अपनी बहन से कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी। उस वक्त रियाज पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए। रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता रहा जब तक कि गर्दन अलग नहीं हो गई। इसके बाद उसने सिर को हाथ में उठाया और थाने की ओर जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको घर से बाहर जाते देखा तो वह कांप गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रियाज को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।

गांव के युवक के साथ फरार हो गई थी बहन
वहीं पड़ोसियों का कहना है, ‘रियाज की बहन गांव के अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।’उनका कहना है, ‘इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया।’

15 दिन पहले जेल से आया था आरोपी
पड़ोसियों के मुताबिक, रियाज ने जिस वक्त बहन की हत्या की। उस वक्त घर में मां-बाप और भाई-बहन थे। इसलिए, उसने बहन को घर के बाहर कपड़े धोने के लिए भेजा। आरोपी ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि कोई बीच-बचाव तक नहीं कर सका। रियाज गांव में सब्जी का ठेला लगाता है। वो अपराधी किस्म का था। जब उसकी बहन प्रेमी के साथ फरार हुई थी तब वो मारपीट से जुड़े एक मामले में जेल में बंद था। 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था।

रियाज के चेहरे पर शिकन नहीं दिख रही थी
गांव के एक चश्मदीद ने बताया, ‘रियाज बहन के सिर को हाथ में लेकर धीरे-धीरे चल रहा था। पहले तो मैं समझ नहीं पाया, लेकिन जब वो पास आया तो उसकी छोटी बहन का सिर हाथ में देखकर मैं हैरान रह गया। उसकी बहन के पूरे चेहरे पर खून था। वहीं रियाज के चेहरे पर शिकन या घबराहट कुछ भी नहीं दिख रही थी। उसके हाथ में चापड़ भी था। रियाज को देखकर मैं उससे बोलने की भी हिम्मत नहीं कर पाया।’

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000