घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़... उत्तरप्रदेशसीतापुर नाराज पिता ने फावड़े से की नशेड़ी पुत्र की हत्या, नशे के लिए पैसा मांगने पर हुआ था विवाद By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 30, 2023 705 यूपी के सीतापुर में एक अजीब मामला सामने आया है। नशेड़ी पुत्र की हरकतों से तंग पिता ने गुस्से में आकर उस पर फावड़े से हमला कर दिया। इसकी चपेट में आकर पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना व नगर क्षेत्र के मोहल्ला नरियल टोला निवासी लालजी शनिवार की दोपहर घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनका छोटा लड़का छोटू (27) नशे की हालत में घर आया। मां खेत में काम करने गई थी। नशे की हालत में छोटू अपने पिता से पैसा मांगने लगा। इससे इंकार करने पर दोनों में विवाद होने लगा। पुत्र की हरकत से नाराज पिता लालजी ने पास रखे फावड़े से छोटू पर वार कर दिया। गर्दन पर फावड़ा लगने से छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आलाकत्ल बरामद कर हत्या के आरोपी पिता लालजी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि पिता अपने पुत्र की नशे की लत से परेशान था। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लालजी के तीन पुत्रों में मृतक सबसे छोटा था, अभी उसका विवाह भी नहीं हुआ था। apraadh 705 Share