भीषण सड़क हादसा: छह लोगों की मौत, 15 लोग हुए घायल, कई की हालत गंभीर

जयपुर। अलवर-करौली राजमार्ग पर महुवा-मंडावर के मध्य मंगलवार को भीषण सडक़ हादसे में 6 जनों की मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर अवस्था में रैफर कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। जीप में दबे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिला कलक्टर कमर चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने भी महुवा पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार महुवा-मंडावर रोड पर हुड़ला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर महुवा की ओर से सवारियों से ओवरलोड जीप जा रही थी।

सामने मंडावर की ओर से शीतल पेय की बोतलों से भरा ट्रक आ रहा था। ट्रक के सामने एक टै्रक्टर आने पर अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह महुवा की ओर से जा रही चलती जीप पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावर और महुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जीप में दबे लोगों को मशक्कत के बाद ग्रामीणों व जेसीबी मशीन की सहायता से निकालकर एंबुलेंस से महुवा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जीप चालक सहित छह लोगों को महुवा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

इनकी हुई मौत…

हादसे में जीप सवार रामखिलाड़ी पुत्र धांधूराम निवासी भैसावत थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर, मुकेश (33) पुत्र लक्ष्मण बैरवा निवासी उकरूंद, रमेश (45) पुत्र श्योचंद बड़ाबास थाना मंडावर, साबुद्दीन (28) पुत्र रसूल निवासी उकरूंद थाना मंडावर, रोहित (15) पुत्र अमरसिंह जाति राजपूत निवासी रामपुरा रैणी जिला अलवर तथा शिवलाल (40) पुत्र रामसिंह निवासी पाटोली थाना बालाहेड़ी की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000