सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता,ग्यारहवें दिन भी पता नहीं लगने पर परिजन परेशान,बोले-एक चप्पल तक नहीं मिली

प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के बाद सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता हो गए हैं। 11 दिन से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।राजा और सोनम मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।राजा का शव पहले ही बरामद हो गया था।अब सोनम भी सही सलामत यूपी के गाजीपुर में मिल गई है।वहीं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के दंपति कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों का कहना है कि अब तक एक चप्पल तक नहीं मिली।परिवार के लोगों ने सिक्किम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से तलाशी अभियान में खोजी दल की संख्या बढ़ाने की फरियाद लगाई है।

बता दें कि जिले उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह हनीमून पर सिक्किम गए थे। कौशलेंद्र और अंकिता जिस वाहन में सवार थे, वह 29 मई को हादसे का शिकार हो गया था।सिक्किम के ललित रोड पर मुंशीगंज के पास वाहन अनियंत्रित होकर 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया।इस हादसे को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कौशलेंद्र और अंकिता की कोई खबर नहीं मिली है।दंपती के गांव में इस हादसे को लेकर मातम छाया है। सिक्किम में मौजूद कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर ने वहां पर अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर तलाश में शामिल खोजीदल की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है।उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सोशल मीडिया के माध्यम से सिक्किम सरकार से वार्ता कर दंपती के खोजबीन तेज करने में मदद की गुहार लगाई है।

अब तक नहीं मिला कोई सामान

वाहन में सवार दो लोगों का रेस्क्यू किया गया है।इनमें से एक सामान्य वार्ड और दूसरा आईसीयू वार्ड में भर्ती है।इन लोगों ने भी पुष्टि की है कि कौशलेंद्र और अंकिता इनके साथ ट्रैवलर में मौजूद थे।सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को ट्रैवलर में सवार लोगों के कई सामान मिले हैं,लेकिन इनमें से कोई भी सामान कौशलेंद्र या अंकिता का नहीं है।कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए। कौशलेंद्र के पिता का कहना है अब तक जितने भी सामान,कपड़े,जूते,घड़ी,चश्मा, बैग निकाले गए हैं, उनमें से कोई भी मेरे बेटे या बहू का नहीं है।जब तक मैं उन्हें खोज नहीं लेता,सिक्किम नहीं छोड़ूंगा। कौशलेंद्र के पिता ने देशवासियों से भी भावनात्मक अपील की कि वे दंपति की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

5 मई को हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि कौशलेंद्र और अंकिता की शादी अभी 5 मई को ही हुई थी और दोनों 25 मई को हनीमून पर सिक्किम गए थे।पट्टी के छिवलहा गांव के रहने वाले अंकिता के पिता विजय सिंह डब्बू भी सरकार से उम्मीद की आस लगाए बैठे हैं।विजय सिंह ने बताया कि 29 मई को बेटी से बात हुई थी और वह बहुत खुश थी,लेकिन इसके बाद से ही वह गायब है।पूरे परिवार में मातम का माहौल है।हालांकि अभी भी उन्हें भगवान पर भरोसा है और अपनी बेटी और दामाद के सकुशल लौटने की उम्मीद जता रहे हैं।

कौशलेंद्र के दादा सरकार से नाराज

कौशलेंद्र के दादा भाजपा नेता डॉ. उम्मेद सिंह इन्सान ने भी घटना को लेकर सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जाहिर की है।उम्मेद सिंह ने बताया मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल,गृहमंत्री,प्रधानमंत्री,पीएमओ तक संपर्क करने की कोशिश की,लेकिन कहीं से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली।उम्मेद सिंह ने कहा कि पार्टी में हम वर्षों से सेवा कर रहे हैं,लेकिन जब संकट आया तो कोई देखने तक नहीं आया।ओडिशा सरकार,जहां उनकी पार्टी की सरकार है, तुरंत संज्ञान लेकर प्रशासन को एक्टिव किया,जबकि उत्तर प्रदेश और केंद्र से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000