विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा, दी गालियां

जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार की टक्कर के विवाद के बाद फ्लैट में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के आरोप में दादरी विधायक तेजपाल नागर की पुत्री प्रियंका नागर समेत चार महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता का आरोप है कि कार में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में विधायक की पुत्री समेत चार महिलाओं ने फ्लैट में घुसकर मां और बेटी से मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जयश्री गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार शाम एवीजे हाइट्स की मार्केट से लौट रही थीं, उसी समय उनकी कार सोसाइटी में रहने वाली रेखा भाटी की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि रात करीब 8 बजे रेखा भाटी, प्रियंका नागर, पूनम भाटी और एक अन्य महिला मिलकर जयश्री के फ्लैट पहुंचीं और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी।

फ्लैट में पहुंची महिलाओं ने मारपीट के साथ बाल पकड़ का घसीटा और बीच-बचाव करने आईं उनकी बेटियां रिया और ईशा को भी पीटा और गाली-गलौज की। लहूलुहान हालत में थाने पहुंची पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने मेडिकल कराया। सिर और आंख में गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में इलाज भी कराया गया। घटना सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हुई है और पीड़िता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में महिलाओं को जयश्री के बाल खींचते और मारते हुए देखा जा सकता है। उधर, रेखा भाटी ने भी जयश्री पर उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता के बाल खींचकर मारपीट

मारपीट की घटना सोसाइटी के लगे कैमरे में कैद हो गईहै। सोसाइटी में एओए को लेकर पहले से विवाद है। महिला से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पीड़ित के बाल खींचकर उससे मारपीट होती दिख रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद घायल महिला की मेडिकल जांच कराकर तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000