नई दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची अपर्णा यादव, सपा संस्थापक ससुर मुलायम सिंह से लिया आशीर्वाद 

भाजपा के रणनीतिकारों ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के घर में कमल खिलाकर उन्हीं की भाषा में दिया जवाब, जिससे अखिलेश यादव सहित कई समाजवादी हो गए चारों खाने चित… 
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाली सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कल गुरूवार देर रात में ही लखनऊ पहुंच गयी। अगले दिन शुक्रवार को अपर्णा यादव ने अपने ससुर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया। अपर्णा यादव के भाजपा में जाने के मामले में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने अपनी सफाई में बयान देकर यह कहा कि नेताजी ने अपर्णा यादव को बहुत समझाया था, परन्तु वह नहीं मानी और भाजपा में शामिल हो गई।
फ़िलहाल अखिलेश यादव ने बचाव में यह भी कहा कि अब भाजपा में भी समाजवादी विचारधारा फूले फलेगी। इस बात से समाजवादियों का सीना चौड़ा हो जायेगा। अर्पणा यादव का आरोप है कि ससुर मुलायम सिंह यादव को अपदस्थ कर जिस तरह अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी पर कब्ज़ा कर अपनी हिटलरशाही दिखा रहे हैं, वह बहुत जल्द समाप्त हो जायेगी। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर पार्टी का सत्यानाश करने पर अखिलेश यादव उतारू हैं। यह सब हमसे नहीं देखा गया और हम अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर चिंतित रही और उसी समस्या से निपटने के लिए हमने भाजपा में शामिल हुई हूँ। मेरे पिता समान ससुर मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद मेरे साथ है।  
 
आशीर्वाद लेने के बाद किया ट्वीट…

अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट भी किया। पार्टी में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी का आशीर्वाद लिया। इससे पहले अपर्णा यादव गुरुवार रात को नई दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ मुस्तैद थे और उनके आगमन पर समर्थकों ने जमकर फूलों की बारिश की। एयरपोर्ट से घर आते वक्त रास्तों पर भी जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

अपर्णा यादव वर्ष-2017 राजधानी लखनऊ कैंट की विधानसभा सीट से अपर्णा यादव को अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के दबाव में टिकट दे दिया था और वह बहुत बहादुरी से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव में फाइट किया, परन्तु वह चुनाव हार गई। विधानसभा चुनाव-२०२२ में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव अपनी ढपली अपना राग वाले फार्मूले पर कार्य कर रहे हैं। इस लिहाज से अखिलेश यादव के आगे मुलायम सिंह यादव का इस विधानसभा चुनाव में पार्टी पर कोई दखल नहीं रह गया है। इसलिए अपर्णा यादव को भगवा रंग धारण करना पड़ा। उधर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को पटखनी देने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने अपर्णा यादव को भाजपा में शामिल कराकर समाजवादियों को चारो खाने चित कर दिया।   

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000