भानवी सिंह फिर चर्चा में, राजा भइया के भाई अक्षय प्रताप सिंह का जिक्र करते हुए लगाए नए आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह फिर एक बार चर्चा में आ गई हैं। भानवी सिंह ने आज गुरुवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसी पोस्ट की है,जिससे हलचल तेज हो गई।भानवी सिंह ने राजा भइया के भाई अक्षय प्रताप सिंह से चल रहे अपने विवाद के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय दिलाने की मांग की है।

भानवी सिंह ने एक्स पर क्या लिखा

भानवी सिंह ने एक्स पर लिखा कि मेरा देश के गृहमंत्री अमित शाह से निवेदन है कि मुझको निष्पक्ष न्याय दिलाने में मदद करें। EOWDelhi प्रतापगढ़ MLC अक्षय प्रताप सिंह को जालसाजी और धोखाधड़ी के मेरे साथ हुए अपराध (संख्या 13/2023, मंदिर मार्ग, दिल्ली में दर्ज) के मामले में बचाने की कोशिश कर रही है।

क्या है भानवी का अक्षय प्रताप से विवाद

भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ EOW में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर केस दर्ज कराया था। जानकारी के मुताबिक भानवी और अक्षय एक कंपनी साथ में मिलकर चला रहे थे। भानवी का आरोप है कि अक्षय ने उनके फर्जी साइन कर कंपनी के ज्यादातर शेयर हथिया लिए।बता दें कि तब इस मामले में राजा भइया ने अपने भाई अक्षय का साथ दिया है।

कौन हैं भानवी सिंह

आपको बता दें कि भानवी सिंह का ताल्लुक बस्ती राजघराने से है।भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था।भानवी बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। रवि प्रताप सिंह के 4 बेटियां हैं,जिनमें भानवी उनकी तीसरे नंबर की बेटी हैं।भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती में ही हुई थी।भानवी ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई बस्ती के सेंट जोसेफ स्कूल से पूरी की। उसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अपनी मां मंजूल सिंह के साथ लखनऊ आ गईं।

1995 में राजा भइया से हुई भानवी की शादी

भानवी सिंह की शादी प्रतापगढ़ के भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से 1995 में हुई थी। 17 फरवरी 1995 में राजा भइया की बारात बस्ती के राज महल पहुंची।।इसके बाद राजघराने के पुरोहितों ने विधि विधान से भानवी सिंह और राजा भइया के शादी कराई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000