देश के पांच बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में होने वाले हैं, विधानसभा चुनाव

Vidhan Sabha Election 2026: नए साल- 2026 में देश के पांच बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभी से इन राज्यों में सियासी पारा चढ़ने लगा है। आइए जानते हैं, कहां और कब बजेगा चुनावी बिगुल ?

नया साल 2026 भी देश के लिए चुनावी साल रहने वाला है। जी हां, नववर्ष- 2026 में देश के पांच बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभी से इन राज्यों में सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनेता एक-दूसरी पार्टियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। हर राज्यों में मुकाबला एक अलग ही रंग में देखने को मिल सकता है।

इस बार चुनाव कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इन राज्यों में वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटिंग होगी। एसआईआर के बाद बिहार में हुए चुनाव में एनडीए गठबंधन को बंपर जीत मिली है जबकि इंडिया गठबंधन को हार मिली थी। अब इन पांच राज्यों में चुनाव की बारी है। अभी से सभी दल अपनी-अपनी जीत को लेकर ताल ठोक रहे हैं। केरल को छोड़कर चार राज्यों में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

1. पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 8 मई, 2021 से 7 मई, 2026 तक है। यहां पर अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- 2021 में कुल 294 सीटों पर हुए चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। टीएमसी को 213 सीटों पर जीत मिली थी जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला था, वहीं लेफ्ट का भी पत्ता साफ हो गया था। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस हैट्रिक लगाने में कामयाब हुई थी। अब यह पार्टी चौथी बार सत्ता पर काबिज होना चाह रही है, तो वहीं बीजेपी भी हर हाल में इस बार बहुमत पाना चाह रही है। इस बार चुनाव में बीजेपी और टीएमसी में सीधी लड़ाई है।  उधर, कांग्रेस और लेफ्ट खुद के आधार को मजबूत करने की कोशिशों में लगे हैं। ISF‑AIMIM और हुमायूं कबीर की नई पार्टी की अल्पसंख्यक मतदाताओं पर नजर है।

2. तमिलनाडु

तमिलनाडु विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 11 मई, 2021 से 10 मई, 2026 तक है. यहां पर अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव कुल 234 सीटों के लिए होने की संभावना है. यहां की राजनीति में काफी गहमागहमी होती है। इस राज्य के चुनाव में स्टार पावर, क्षेत्रीय दलों की ताकत और गठबंधन सभी बड़ा रोल निभाते हैं। साल 2021 में 6 अप्रैल, 2021 को विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने जीत दर्ज की थी। डीएमके ने अपने अकेले दम पर 133 सीटें हासिल की थी।

डीएमके के साथ गठबंधन में रही कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को करारी हार मिली थी। 10 सालों से तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज एआईडीएमके ने भाजपा के साथ गठजोड़ किया था, लेकिन इस चुनाव में जहां भाजपा को सिर्फ 4 सीटों पर जीत मिली वहीं, एआईडीएमके को 66 सीटों पर ही विजय मिल सकी थी। एमके स्टालिन ने 7 मई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हमेशा तमिलनाडु की राजनीति गठबंधनों के समीकरणों पर टिकी रही है। विधानसभा चुनाव- 2026 में डीएमके, एआईएडीएमके, कांग्रेस और बीजेपी चारों ही पार्टियां नए सिरे से रणनीति बना रही हैं।

3. केरल

केरल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 24 मई, 2021 से 23 मई, 2026 तक है। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए चुनाव अप्रैल-मई 2026 में होने की संभावना है। साल- 2021 में केरल विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल, 2021 को आयोजित किया गया था। चुनाव परिणाम 2 मई, 2021 को घोषित किए गए थे। इस विधानसभा चुनाव में मौजूदा वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने 99 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखी थी।

केरल विधानसभा चुनाव- 2021 में सीपीआई (एम) को सबसे अधिक 62 सीटों पर जीत मिली थी। सीपीआई को 17 सीटों पर, आईयूएमएल को 15, कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 25 सीटें मिली थीं। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरा जोर लगाया था, लेकिन पिछले चुनाव में जीती एक सीट भी वह गंवा बैठी थी। वर्तमान में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं।

4. असम

असम विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 21 मई, 2021 से 20 मई, 2026 तक है यहां पर अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इस राज्य के हर चुनाव में जाति, क्षेत्र और समुदाय का अहम रोल होता है। साल 2021 में असम विधानसभा चुनाव 126 सीटों पर तीन चरण में संपन्न हुए थे। वोटिंग 27 मार्च से 6 अप्रैल, 2021 के बीच हुई थी, जबकि वोटों की गिनती 2 मई को हुई थी।

इस चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता बरकरार रखी है। इंसी के नेतृत्व वाले महाजोत ने 50 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अभी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा हैं, उन्होंने 10 मई 2021 को असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

5. पुदुचेरी

पुदुचेरी में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 16 जून 2021 से 15 जून 2026 तक है। यहां पर मई-जून 2026 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पुदुचेरी में साल 2021 में विधानसभा की कुल 30 सीटों के लिए चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे।

इस चुनाव में ऑल-इंडिया एनआर कांग्रेस (एएनआरसी) और बीजेपी ने मिलकर कुल 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें एएनआरसी ने 10 सीटें और बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एएनआरसी संस्थापक एन रंगासामी ने 7 मई, 2021 को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000