जल संस्थान के सस्पेंड कर्मी ने नाबालिग किशोरी से की दरिंदगी कर बना डाला वीडियो, एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जलसंस्थान के सस्पेंड कर्मचारी ने अपने ही विभाग की महिला कर्मी की नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर वीडियो बना डाला। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार वह हैवानियत का खेल खेलता रहा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दरिंदे को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में कर दिया है। हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के नायकपुरवा इचौली में स्थित जलसंस्थान की शाखा में आरिफ उर्फ अब्दुल सलाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। इसने जलसंस्थान में तैनात हिन्दु सम्प्रदाय की एक महिला कर्मचारी की नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। उसने किशोरी के साथ दरिंदगी कर वीडियो बना डाला। इस वीडियो के जरिए किशोरी के साथ लगातार हैवानियत का खेल दरिंदा कर्मी खेलता रहा। पिछले दिनों हैवानियत की शिकार पीड़िता ने परेशान होकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

मामला सामने आने के बाद आरोपी ने मां और बेटी को कही शिकायत न करने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली में दी जिस पर पुलिस ने आननफानन मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक डीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पाँक्सों एक्ट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जलसंस्थान के आला अफसरों को वीडिय़ो भेजकर दी थी गाली

जलसंस्थान के अधिशाषी अभियंता राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी अब्दुल सलाम उर्फ आरिफ ने उन्हें और जलंस्थान के महाप्रबंधक के खिलाफ वीडियो भेजकर अनुशासनहीनता की हदें पार की थी। गाली गलौच कर एक साल से अफसरों व कर्मियों को धमका रहा था। बताया कि चित्रकूट धाम बांदा जलसंस्थान के महाप्रबंधक राजेन्द्र यादव ने इस कर्मचारी को तीन दिन पहले सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए है। सस्पेंड होने के बाद इस कर्मी को नाबालिग किशोरी से दरिंदगी करने पर जेल भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000