पिता के कहने पर प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर शराब पिलाकर भाई व पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी हत्या 

बांदा। पुलिस ने तीन माह पूर्व गायब हुए नगर पालिका परिषद बांदा के सफाई कर्मी की हत्या का पर्दाफाश कर घटना में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता के कहने पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया था, उसके बाद उसे शराब पिलाकर भाई व पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर कर नाले में फेंक दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि 13 मई 2022 की रात्रि को धीरू पुत्र गंगादीन निवासी त्रिवेणी थाना मटौंध जनपद बांदा की कोतवाली नगर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस को विवेचना के दौरान मृतक धीरू का थाना कोतवाली नगर के निवासी सुनील श्रीवास की पत्नी प्रेमवती से प्रेम प्रसंग का पता चला।

आगे की जांच में पता चला कि प्रेमवती के घरवालों ने बदनामी के डर से उसके माध्यम से फोन कर प्रेमी धीरू को घर बुलवाया, जहां उसके पिता ने उसे शराब पिलाई। इसके बाद पिता और अन्य परिवारी जनों ने कुल्हाड़ी से काटकर धीरू की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मनीपुर के पास नाले में फेंक दिया गया। वारदात के बाद उसकी मोटरसाइकिल को अतर्रा के पास लावारिस छोड़ कर मोबाइल फेंक दिया था। पिछले दिनों धीरू की मोटरसाइकिल बदौसा थाना क्षेत्र में लावारिस बरामद कर ली गई थी। जब इस मामले में संदिग्ध परिवारी जनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ जिसके आधार पर पुलिस ने मनीपुर के नाले से मृतक की हड्डियां बरामद की और उसके बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।

इस हत्या की घटना में प्रेमिका प्रेमवती पत्नी सुनील श्रीवास निवासी मर्दाननाका शहर कोतवाली बांदा व दादूराम पुत्र कल्लू उर्फ कालका निवासी पड़ुई फरार हैं। जबकि इसमें मुख्य अभियुक्त कल्लू श्रीवास पुत्र सुखलाल उर्फ सक्खू निवासी पड़ुई के साथ वारदात मेंउसका बेटा, दामाद सहित अन्य लोग शामिल थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा करने में एसओजी और कोतवाली पुलिस का अहम रोल रहा। इस मामले में छोटू पुत्र कल्लू श्रीवास, कल्लू श्रीवास पुत्र सुखलाल उर्फ सुक्खू निवासी ग्राम पडुई शहर कोतवाली, सुनील श्रीवास पुत्र हीरालाल निवासी मर्दन नाका और दिनेश पुत्र रतनलाल निवासी खुटला कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी अभियुक्तों को जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000