दिल्ली विधानसभा परिसर में AAP विधायकों की एंट्री पर रोक, आतिशी बोलीं- सारी हदें हो गईं पार

दिल्ली विधानसभा सत्र का आज (गुरुवार, 27 फरवरी) तीसरा दिन है इस बीच विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया। सत्र के दूसरे दिन ही आप के 21 विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर हमलावर हैं।

आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि आप विधायकों ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए थे, इसलिए उन्हें सत्र से निलंबित कर दिया गया था। आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पार कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज आप विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे निलंबित विधायक…

सदन परिसर में जाने की परमिशन न मिलने पर आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सत्र के दूसरे दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण जारी था, तब आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे। इस वजह से स्पीकर ने वहां मौजूद सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था। इसकी मियाद शुक्रवार (28 फरवरी) तक है। हालांकि, अमानतुल्लाह खान उस दौरान वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई।

आज सदन की कार्यवाही में इन बिंदुओं पर चर्चा…

दिल्ली विधानसभा में आज (गुरुवार, 27 फरवरी) डिप्टी स्पीकर के चुनाव और शराब नीति पर बहस जारी रहेगी। दिल्ली विधानसभा का सत्र आज सुबह 11.00 बजे शुरू होगा. सदन में विशेष उल्लेख (नियम-280) के तहत सदस्य कुछ अहम मुद्दे उठा सकते हैं। इसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसका समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे। वहीं, अनिल कुमार शर्मा भी यही प्रस्ताव रखेंगे, जिसका समर्थन गजेंद्र सिंह यादव करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली में शराब नीति को लेकर बनी CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी। यह रिपोर्ट 25 फरवरी को सदन में रखी गई थी। क्योंकि आम आदमी पार्टी के 22 में से 21 विधायकों को सस्पेंड किया जा चुका है इसलिए सदन में हंगामे के आसार कम हैं। हालांकि, बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन जारी रह सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000