घायल किसान की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशअमेठी खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला; ट्यूबवेल पर सो रहे युवक को अज्ञात लोगों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती By Khulasa India News Desk Last updated May 6, 2025 107 अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में सोमवार देर रात एक किसान पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना में किसान शिव कुमार सिंह (40) घायल हो गए। शिव कुमार अपने खेत के पास स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर रात लगभग 11 बजे धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उन्हें जानलेवा चोटें आईं। वह मौके पर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, किसान के शरीर पर छह घाव पाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी है, कई बिंदुओं पर जांच की जारही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अपराध 107 Share