ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लहूलुहान हालत में पहुंचे अस्पताल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। नायब तहसीलदार मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

चौकीदार को पहले बनाया बंधक…

पलिस के अनुसार, ग्राम पटेहरा में भूमि अधिग्रहण मामले में तहसील का चौकीदार नोटिस तामील करने गया हुआ था, जहां ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। फिर उसने नायब तहसीलदार जेपी पांडे को फोन कर सूचना दी। पास के गांव में ही शासकीय कार्य से गए नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों से चौकीदार को छोड़ने की बात कहने लगे।

इस पर लोनिया परिवार के राजेंद्र, जेपी, दिलीप और सनत लोनिया सहित अन्य लोगों ने तहसीलदार जेपी पांडे पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्हें लात-घूंसों व पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मारपीट शुरू होने के बाद जेपी पांडे भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। कभी जेपी पांडे को दौड़कर पीटा जाता था तो कभी चौकीदार के साथ मारपीट की जाती।

लहूलुहान अवस्था में लाए गए थाने…

घायल अवस्था में नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने उन्हें तत्काल रामपुर अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि पटेरा ग्राम में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी कुछ आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000