‘ऐ मोमो, ऐ चीनी, ऐ चिंकी…’ नस्लवाद का शिकार हुआ एंजेल, 17 दिनों बाद जिंदगी से हारी जंग

उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के 24 साल के छात्र एंजेल चकमा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एंजेल MBA की आखिरी साल की पढ़ाई कर रहा था। यह घटना नस्लीय भेदभाव के कारण होने की बात सामने आ रही है, जिसमें चाकू और लोहे के कड़े (कड़ा) से हमला किया गया।

घटना कैसे हुई

9 दिसंबर 2025 को शाम के समय देहरादून के सेलाकुई इलाके में एंजेल अपने छोटे भाई माइकल के साथ किराने का सामान खरीदने गया था। रास्ते में कुछ युवकों के ने माइकल पर नस्लीय टिप्पणियां की, जैसे ‘चिंकी’, ‘चीनी’ या ‘मोमो’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। जब एंजेल ने अपने भाई का बचाव किया और कहा कि ‘हम भारतीय हैं’, तो युवको ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कड़े से सिर पर वार किए और चाकू से गर्दन, पेट व पीठ पर कई बार वार किए। एंजेल को गंभीर चोटें आईं, जबकि माइकल के सिर पर भी चोट लगी। एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 26 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।

परिवार का दर्द और आरोप

एंजेल के पिता तरुण चकमा BSF में जवान हैं और मणिपुर में तैनात हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि हमला बहुत बेरहमी से किया गया। गर्दन पर गहरी चोट की वजह से हालत बिगड़ी। पिता ने कहा कि पुलिस ने शुरू में शिकायत दर्ज करने में देरी की। छात्र संघों और अधिकारियों के दखल के बाद दो-तीन दिन बाद FIR दर्ज हुई। परिवार अब न्याय की मांग कर रहा है। एंजेल का शव त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के मचमारा गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पूरे त्रिपुरा में गुस्सा और शोक है। एंजेल के मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ और देश में इस घटना को लेकर गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

पुलिस कार्रवाई

उत्तराखंड पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बड़े हैं- अविनाश नेगी (25), सुमित (25), सूरज ख्वास (मणिपुर से), और दो नाबालिग। मुख्य आरोपी यज्ञ अवस्थी नेपाल भाग गया है। उसके लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है और पुलिस टीम नेपाल भेजी गई है। मौत के बाद मामला हत्या का दर्ज कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000