अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला:अखिलेश ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप,सीएम योगी को ये क्या कह दिया

लखनऊ।अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी साजिश का आरोप लगाया है।इसके साथ ही अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी बड़ा जुबानी हमला बोला है। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले साजिश शुरू करना चाहती है।इनका मकसद पहले दिन से ही समाजवादियों को बदनाम करना रहा है और खास तौर पर मुसलमानों को लेकर इनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।अगर कोई योगी लोकतंत्र,संविधान में विश्वास नहीं रखता तो वो योगी नहीं हो सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आपको तीन घटनाओं का उदाहरण देना चाहता हूं।पहली घटना हाथरस की है,जिसमें भाजपा विधायकों और नेताओं ने एक साधु के कार्यक्रम की अनुमति के लिए लिखा था,लेकिन प्रशासन ने ठीक से इंतजाम नहीं किए और नतीजा ये हुआ कि बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।दूसरी बात आपने गोमती नगर में देखा होगा, पुलिस ने पूरी लिस्ट दी थी,लेकिन सीएम और भाजपा की सरकार चाहती है कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बन जाए।

जब पुलिस ने सभी नामों की लिस्ट दी तो सीएम ने सिर्फ यादवों और मुसलमानों का नाम क्यों लिया,जिस यादव का नाम लिया गया सुनने में आ रहा है कि वो कैमरे की फुटेज में नहीं था।वो चाय पीने गए थे और पुलिस को एक यादव मिला, इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऐसे लोग जो कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, जब भी (सपा) सरकार आएगी, ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि तीसरा उदाहरण अयोध्या का है।ये इनका (यूपी सरकार का) संशोधित कानून 2023 है,जिसमें कहा गया है कि अगर किसी को 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है तो डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए तो इस मांग में गलत क्या है और उनके परिवार वाले भी कह रहे हैं और पुलिस सच्चाई जानती है,चाहे वो कितना भी कुछ कर लें, जनता को उनसे कोई उम्मीद नही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक स्टूल के नेता हैं वो बहुत किट-किट कर रहे हैं।मुझे लगता है उनका ऑफर खत्म करना पड़ेगा। सुनने में आ रहा है कि जो स्टूल किट मंत्री हैं वो उधार पर बैठे हुए हैं, उन्हें हुकुम मिलता है,कभी इधर-कभी उधर,कम से कम उन्हें जातीय जनगणना की बात करनी चाहिए जो आरक्षण खत्म हो रहा है उसके बारे में बात करनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000