पॉलीथिन न देने पर युवकों ने चाय विक्रेता के पुत्र की चाकुओं से गोदकर की हत्या

मेरठ। पॉलीथिन न देने पर सात युवकों ने सरेबाजार चाय विक्रेता के पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। भीड़ ने एक आरोपित तरुण को पकड़ लिया। अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगाकर थाने का घेराव किया। फरार सभी हमलावर मुस्लिम बताए गए है। मवाना में किला बस स्टैंड पर विनोद सेन की चाय की दुकान है। दोपहर में उनके घर जाने पर उनका 26 वर्षीय बेटा रोहित चाय बना रहा था। दोपहर तीन बजे फारूक, उसका भाई, समीर, फैजान, तरुण व दो अज्ञात युवक दुकान पर आए। इन युवकों ने रोहित से पॉलीथिन मांगी। रोहित ने इनकार करते हुए कहा कि वह पॉलीथिन नहीं रखता।

आरोपियों ने बरसाए चाकू…

इस पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए रोहित की पीठ व गर्दन पर चाकुओं से कई प्रहार कर दिए। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बस अड्डे व बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ आती देख हमलावर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर आरोपित तरुण को पकड़ लिया। रोहित को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डा विपिन ताडा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य छह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हत्या के बाद लोगों में फैला आक्रोश…

मुस्लिम युवकों द्वारा चाय विक्रेता के बेटे राेहित की हत्या करने पर कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया। विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष गाबा, हिंदू जागरण मंच के रजनीश रोहल आदि घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सीओ ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। रोहित की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद लोगों में फैले आक्रोश के चलते एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसडीएम अंकित कुमार, सीओ सौरव सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। इसके बाद तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000