आजम खान को लगा एक और झटका,रामपुर पब्लिक स्कूल में सरकारी इंटर कॉलेज होगा शिफ्ट

रामपुर। सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के लिए एक बुरी खबर है।अब रामपुर पब्लिक स्कूल के बिल्डिंग में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज शिफ्ट होगा। इसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है।अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटर कॉलेज शिफ्ट करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि भाजपा विधायक ने जौहर ट्रट को आवंटित की गई जमीन को लेकर शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई थी। ट्रस्ट को जिन शर्तों पर जमीन दी गई थी, उसका पालन नहीं किया जा रहा था। इसके बाद शासन ने बिल्डिंग की लीज को निरस्त कर दिया था और खाली करने का आदेश जारी कर दिए थे। माध्यमिक शिक्षा में 2023 में भवन खाली करा लिया था।

सपा नेता आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल से खाली कराए गए पुराने मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज शिफ्ट करने के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया। अब जल्द ही रामपुर पब्लिक स्कूल से खाली कराए गए भवन के लगभग 46 कमरों में खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें कि सपा सरकार में जौहर ट्रस्ट को आवंटित किए गए पुराने मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल चल रहा था। भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत की। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई।

जांच में पाया गया कि जिन शर्तों पर यह भवन लीज पर दिया गया था उन शर्तो का उल्लंघन जौहर ट्रस्ट द्वारा किया गया। इसके बाद शासन ने लीज निरस्त करते हुए जौहर ट्रस्ट से जमीन वापस ले ली और आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल को खाली कराया गया।अब इस भवन में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज शिफ्ट किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रभारी इंचार्ज ने बताया कि शासन से आदेश आ गया है।अब जल्द ही इस भवन में राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज शिफ्ट किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000