पत्नी और उसके प्रेमी से प्रताड़ित पति ने आग लगाकर किया आत्मदाह,मरने से पहले बोला मेरे मरने के बाद दोनों को मत छोड़ना

इंदौर में पत्नी और उसके प्रेमी से प्रताड़ित पति ने आत्मदाह कर लिया। मरने से पहले उससे दो वीडियो भी बनाए जो वॉट्सएप स्टेटस पर डाले। इसमें उसने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की बात कही। एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें लिखा कि मेरी मौत के बाद पत्नी और उसके प्रेमी को मत छोड़ना। उसकी पत्नी पाकिस्तान की रहने वाली थी। कुछ साल पहले ही इंदौर आई थी। सुनील लोहानी उर्फ सोनू पुत्र गोविंद राम लोहानी ने 4 जनवरी को ससुराल के सामने आत्मदाह कर लिया। 4 जनवरी को जब सुनील ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। बाद में पड़ोसियों ने आग बुझाई।

मेरी पत्नी का पहले से अफेयर था…

80 प्रतिशत जल जाने के कारण 9 दिन बाद उसकी मौत हो गई। युवक इतनी बुरी तरह से जल गया था कि मृत्यु पूर्व उसके बयान नहीं हो सके। मरने से पहले बनाए वीडियो में उसने जानकारी दी कि मेरी पत्नी रीना लोहानी उर्फ सोनी, अशोक सचदेवा, रीना कामरा सभी लोगों ने मुझे परेशान किया है। इस वजह से मैं खुद को मार रहा हूं। इसमें सबसे ज्यादा इन लोगों ने मुझे परेशान किया, सोनम कामरा, बाजी कामरा इनकी सबसे बड़ी बहन और शंकर कामरा भाई और इनका बड़ा भाई सहित सीनेश कामरा ने भी मुझे प्रताड़ित किया है। मुझे मानसिक रूप से भी परेशान किया है। मेरी पत्नी रीना (सोनी) लोहानी का अशोक सचदेवा से पहले से अफेयर था। मुझे पता चलने के बाद रीना लोहानी ने मुझे तलाक मांगने के लिए परेशान किया। मेरी मौत के बाद किसी को भी मत छोड़ना…। इन्होंने मुझे बहुत प्रताड़ित किया था। इन्होंने मेरे ऊपर 31 दिसंबर 2023 को जानलेवा हमला भी किया था। इस वजह से मैं अपने आप को खत्म कर रहा हूं।

मंगल सूत्र दिखाकर बोली मैंने चौथी शादी कर ली…

मृतक के जीजा प्रदीप मोरयानी ने बताया कि सोनू के घर से 5 मकान छोड़कर रहने वाले अशोक सचदेवा नामक व्यक्ति के साथ रीना का मिलना-जुलना था। सुनील के साथ रीना की तीसरी शादी थी और उसकी जिंदगी में अशोक सचदेवा के तौर पर चौथा व्यक्ति आ गया था। अशोक भी पहले दो शादी कर चुका है। सुनील ने पत्नी रीना को अशोक से मिलने के लिए मना किया, तो 30 दिसंबर को सुनील को ये लोग जबर्दस्ती कोर्ट लेकर गए और 100 रुपए स्टांप पर साइन करवाए और तलाक नामा लिखवाया। दूसरे दिन 31 दिसंबर को रीना अशोक के साथ शादी करके सुनील के घर पहुंची। मंगल सूत्र बताते हुए कहा कि उसने चौथी शादी कर ली है। सुनील के साथ मारपीट की। द्वारकापुरी थाने में झूठी रिपोर्ट लिखाने गई। उसके बाद सुनील डिस्टर्ब हो गया और उसने वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर डाला। सुनील की पत्नी रीना उसकी मां को खाना भी नहीं देती 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000