इसी गाडी में हुई हत्या... बिहार असम राइफल्स से जवान कि-की गई निर्मम हत्या, शव को गड्ढे के किनारे फेंका By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 12, 2023 322 बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना सीमा के समीप शुक्रवार की देर रात बछवाड़ा थाने की गश्ती टीम ने नेशनल हाईवे के किनारे बने गड्ढे से बछवाड़ा थाने की पुलिस ने एक बलेनो कार और ड्राइवर सीट से करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है। बरामद युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट वृंदावन निवासी अरुण सिंह के बेटे करुणेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक असम राइफल्स में गुवाहाटी में सिपाही के पद पर तैनात थे। थानाध्यक्ष ने मामले में क्या कहा… थाना अध्यक्ष ने बताया कि विद्यापति नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, युवक को शराब पीने की आदत थी। बीते दिनों विद्यापति नगर थाने की पुलिस उस जवान से चलान भी काटा था। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे ने उसकी हत्या कर शव को गोधना के पास फेंक दिया है। शव को प्रथम दृष्टया देखने से फांसी लगाकर हत्या करने जैसा प्रतित हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अपराध 322 Share