उत्तरप्रदेशअपराधमुरादाबाद बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने किया सुसाइड, BJP के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर में लटका मिला शव By Pratibha Rajdar On Jan 27, 2025 196 मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में केसरी कुंज कॉलोनी निवासी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के घर में किराए पर रहने वाली युवती ज्योति सिंह ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। युवती देवरिया जिले की रहने थी और आरएसडी एकेडमी में बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने स्वयं घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के द्वारा परिवारवालों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस सुसाइड करने के मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद से कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। samachar 196 Share