अपराधइटावाउत्तरप्रदेश युवक ने चलती बाइक पर किया जानलेवा स्टंट, पुलिस ने काटा 15 हजार रुपये का चालान By Pratibha Rajdar On Jan 27, 2025 162 इटावा। बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना युवक के लिए महंगा सौदा साबित हुआ। पुलिस ने 15 हजार रुपए का चालान काट दिया। वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है इसके बावजूद कुछ युवा स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाइक सवार युवक स्टंट करते हुए सड़क पर फर्राटा भरते हुए रील बना रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। पुलिस सोशल मीडिया सेल ने इसे देखा तो यातायात पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर यातयात पुलिस ने बाइक स्वामी को ट्रेस करके 15 हजार रुपए चालान काटकर बाइक स्वामी को प्रेषित कर दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने दो तथा चार पहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, वाहनों का सदुपयोग करें, उन पर स्टंट न करें। सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को स्टंट करने से रोके। 162 Share