डबल मर्डर से दहला बागपत : लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत

बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।

मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दस साल पहले शुरू हुई रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की धमकी मिलने पर व्यापारी ने पुलिस से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। इसलिए ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ खुलेआम व्यापारी सोहनलाल और उसके इकलौते बेटे विकास की हत्या कर परिवार उजाड़ दिया। वर्ष 2016 में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आने के छह-सात दिन बाद ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने खूनी खेल खेल दिया था। उस समय वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य बदमाशों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी के बेटे विकास और उनके साथी राजेश पर गोलियां चला दी थीं।

जिसके जवाब में व्यापारी ने भी फायरिंग की। गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर के भाई कपिल की मौत हो गई, जबकि वरुण ने वहां से भागकर जान बचाई। कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण ने कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दी। इससे भयभीत व्यापारी सोहनलाल ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। परिजनों के अनुसार पिछले दस साल में व्यापारी सोहनलाल ने कई बार अफसरों से शिकायत की। व्यापारी को सुरक्षा नहीं मिलने से हिस्ट्रीशीटर के हौसले बुलंद हो गए और मंगलवार शाम को इस तरह खुलेआम घटना को अंजाम दे दिया।

वरुण को गोली मारने की वीडियो हो रही वायरल

बड़ौत में घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी सड़क के किनारे घायल हालत में पड़ा है। इसी दाैरान एक व्यक्ति आकर उसे पिस्टल से गोली मारता है। वह व्यक्ति कौन है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि गोली मारने वाला कौन है। वरुण को भी गोली लगी हुई थी और उसे यहां से मेरठ मेडिकल में रेफर किया गया है।

पुलिसकर्मियों से शव छीनकर किया हंगामा

विकास की मौत होने के बाद पुलिसकर्मी शव पोस्टमार्टम हाउस में लेकर जाने लगे, तभी वहां आए परिजनों ने शव छीनकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। काफी देर हंगामा होने के बाद परिजनों से शव लेकर पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि जान का खतरा जताने पर भी उनके परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई।

जिला अस्पताल में ठप मिली बिजली आपूर्ति

गोली लगने से घायल विकास का उपचार कराने के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने विकास की जांच शुरू की, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से जांच नहीं हो सकी। इस दौरान विकास की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

फरवरी में हुई थी शादी, चार माह में उजड़ गई दुनिया

टेंट व्यापारी सोहनलाल के इकलौते बेटे विकास की शादी फरवरी माह में हरिद्वार की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। शादी के चार माह बाद ही विकास की हत्या से नेहा की दुनिया ही उजड़ गई। उधर, पति और बेटे की हत्या के बाद उषा देवी बेहोश हो गई, जिन्हें परिजनों ने संभाला।

व्यापारी बोले, दोहरे हत्याकांड की साजिश में अन्य लोग भी शाामिल 

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे व्यापारी अजय गर्ग, अंकुर जैन, सत्यपाल अग्रवाल, रवि गर्ग आदि ने कहा कि दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने में हिस्ट्रशीटर वरुण के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने हिस्ट्रशीटर के साथियों और साजिश में शामिल आरोपियों का भी एनकाउंटर कराने की मांग की।

हाईवे पर देर रात तक लगा रहा जाम, वाहन चालक रहे परेशान

बड़ौत बस अड्डे के पास व्यापारियों ने मंगलवार देर रात तक दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर रखा। इससे वाहन जाम में फंसे रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक जाम लगा होने के कारण पुलिस ने बागपत की तरफ से जाने वाले वाहनों को पूर्वी यमुना नहर की पटरी से निकाला तो शामली की तरफ से आने वाले वाहनों को छपरौली चुंगी से नहर की पटरी से होते हुए बागपत भेजा गया। इस तरह वाहन चालकों को जूझना पड़ा।

पुलिस पर देरी से पहुंचने का लगाया आरोप

व्यापारी आकाश, संजीव आदि ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस चौकी महज 100 मीटर दूर है। वहां पर गोली चलते ही लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने दूसरे बदमाशों को पकड़ने के बजाय पकड़े गए बदमाश को उनसे छुड़ाना शुरू कर दिया।

जमानत पर आने के बाद की वारदात

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद 17 जुलाई 2016 को वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास की दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उस समय व्यापारी पक्ष की तरफ से लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। दोनों पक्षों की फायरिंग में गोली लगने से वरुण के भाई कपिल की मौत हो गई।

वहीं व्यापारी विकास और राजेश अग्रवाल घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों के कई लोग जेल भेजे गए थे, तभी से हिस्ट्रीशीटर वरुण और टेंट व्यापारी सोहनलाल में रंजिश चल रही है। वरुण कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दे चुका था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     डबल मर्डर से दहला बागपत : लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत     |     महिला सिपाही से पुलिसकर्मी का अफेयर, पीड़ित पत्नी ने प्रतापगढ़ में चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा     |     प्रेम जाल में फंसाकर युवती का मतांतरण, किया निकाह; प्रतापगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर दबोचा     |     उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा     |     प्रतापगढ़ में जिसकी लाठी, उसकी भैंस की कहावत को चरितार्थ करने में जिला प्रशासन की रहती है, सहमति     |     बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला: सिलेंडर से सिर फोड़ा, टांग पकड़कर सड़क पर फेंका; बोला- जिसे जो करना हो कर लो     |     लड़की से प्रेमी ने रेप किया, दोस्तों ने वीडियो बनायाःपीड़िता बोली अब ब्लैकमेल कर रहे; 3 के खिलाफ एफआईआर     |     रेप का आरोपी कथावाचक बोला- दुल्हन नहीं बनाऊंगा, मिलता रहूंगाः पीड़ित महिला से बातचीत का ऑडियो, अयोध्या में FIR के बाद फरार     |     प्रेमी के लिए ममता हुई शर्मसार:मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल     |     सरकारी धन से पूर्व जनप्रतिनिधि का प्रचार? मांधाता क्षेत्र पंचायत के कार्यों पर उठ रहे गंभीर सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000