बांग्लादेश चुनाव: वोट डालने के बाद पीएम शेख हसीना ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, बोलीं- भारत हमारा भरोसेमंद है दोस्त

ढाका। बांग्लादेश में नई सरकार चुनने के लिए आज, 7 जनवरी को मतदान हो रहा है। देश में 12वें आम चुनाव के लिए आज करीब 12 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना साल-2009 से बांग्लादेश की सत्ता में हैं। वह लगातार चौथी बार पीएम बनने की लड़ाई लड़ रही हैं। पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। कार्यवाहक सरकार में चुनाव कराने की मांग ना माने जाने की वजह से मुख्य विपक्षी दल बीएनपी इस इलेक्शन का बहिष्कार कर रहा है। इससे माना जा रहा है कि शेख हसीना के लिए रास्ता काफी आसान हो गया है। इस बीच मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए सच्चा दोस्त कहा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग नेता शेख हसीना ने राजधानी ढाका में अपना वोट डाला। सुबह 8 बजे मतदान केंद्र खुलने के ठीक बाद हसीना ने मतदान किया। मतदान के बाद भारत के सवाल पर हसीना ने कहा, भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन किया। साल-1975 के बाद जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया तो उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी बहुत शुभकामनाएं हैं।

300 सीटों के लिए हो रहा मतदान…

बांग्लादेश में 300 सीटों के लिए करीब 12 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के तुरंत बाद रविवार शाम को गिनती शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह नतीजे आ जाएंगे। मतदाता 300 सीधे निर्वाचित संसदीय सीटों के लिए लगभग 2,000 उम्मीदवारों में से चुनेंगे। इसमें 436 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं, जो साल-2001 के बाद से सबसे अधिक है। हालांकि बीएनपी का कहना है कि अवामी लीग ने चुनाव को विश्वसनीय बनाने की कोशिश करने के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में डमी उम्मीदवारों को खड़ा किया है। बीएनपी ने साल-2014 के चुनाव का भी बहिष्कार किया था, लेकिन 2018 में उसने चुनाव में भाग लिया। एक बार फिर पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। पार्टी ने शनिवार से देश भर में दो दिवसीय हड़ताल का भी आह्वान किया है। अवामी लीग ने विपक्षी बीएनपी पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनों में अक्टूबर के अंत से ढाका में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000