नशे में धुत बेटे ने पिता की हत्या कर कमरे में छिपाकर शव हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द में शनिवार की रात नशे में धुत बेटे ने पिता की जान ले ली। हत्या के बाद शव घसीटकर कमरे में ले गया। शव को बिस्तर पर रखने के बाद कमरे में ताला लगातार फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीसमपुर निवासी रामराज (52) अपने बेटे संतोष, बेटी सरिता और दामाद के साथ चुर्क चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द में किराए के मकान में रहता था। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करता था। शनिवार की शाम को बेटे और पिता दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर संतोष की पिता से कहासुनी होने लगी। इससे तंग आकर दामाद और बेटी बगल में ही सौ मीटर दूर स्थित रिश्तेदारों के यहां सोने चले गए। रात में संतोष ने लकड़ी के फरठ्ठे से पिता के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिये, जिससे रामराज की मौत हो गई। घटना के वक्त मां गांव पर गई थी।

संतोष ने पिता की हत्या को किराए के कमरे के बाहर अंजाम दिया। वहीं मौत होने के बाद शव को घसीटते हुए करीब 25 फिट दूर कमरे में ले गया। शव को चारपाई पर लिटाकर कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। रविवार की सुबह जब बेटी कमरे के बाहर पहुंची तो जमीन पर खून फैला हुआ था। ताला तोड़कर घर में दाखिल होने पर शव देख सभी हैरान रह गए। मामले की जानकारी होने पर मौके अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ राहुल पाण्डेय, सदर कोतवाल, चौकी प्रभारी लोढी, चुर्क इंचार्ज सहित अन्य मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शराब के सेवन के बाद पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसी दौरान सिर में गंभीर चोटे आने के कारण रामराज की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000