सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा; साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 53 श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, 3 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। इन मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि करीब 53 श्रद्धालुओं से भरी बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थनगर लौट रही थी। इस दौरान चरिगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

इन तीन लोगों की हादसे में हुई मौत…

आनन-फानन में आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और क्रेन मंगवाकर बस को नाले से निकलवाया। इस दौरान साइकिल सवार मंगनीराम (50) और बस के अंदर बैठे 14 साल के अजय शर्मा के साथ ही 65 साल की गम्मा की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए है। जिनका उपचार बढ़नी के पीएचसी में चल रहा है।

डुमरियागंज में भी बस से हुआ था हादसा…

बता दें कि दो महीने पहले ही सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में खीरा मंडी के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई थी। शोहरतगढ़ के डीएसपी सर्वेश सिंह ने बताया था कि त्रिलोकपुर पुलिस स्टेशन के तरहर गांव के प्रतीक गिरी अपनी 31 साल की बहन किरण गिरी और तीन साल की भतीजी सिद्धि के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000