एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित, हत्या के दौरान प्रोटोकाल में चूक की हो रही जांच By Khulasa India News Desk On Oct 19, 2024 361 मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की पिछले सप्ताह हुई हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। हेड कांस्टेबल पर गोलीबारी के दौरान लापरवाही और निष्क्रियता बरतने का आरोप है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनवाने ने भी इस घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। सोनावाने के अनुसार, हमलावरों ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पर गोली चलाने से पहले भ्रम पैदा करने के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और पटाखे फोड़े। कथित तौर पर इस रणनीति के कारण सिद्दीकी की सुरक्षा टीम हत्या को रोकने में विफल रही। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा शाखा के सभी कांस्टेबलों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हमले के दौरान उनकी निष्क्रियता का कारण पता लगाया जा सके।” जांच का उद्देश्य प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की चूक को उजागर करना है, जिसकी वजह से गोलीबारी की घटना हुई। समाचार 361 Share