मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन! लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसटीएफ द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के 48 दिन बाद की गई है। मामले में तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

एसटीएफ ने आरटीओ कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की साठगांठ से ट्रकों से अवैध वसूली की जांच की थी। जांच में मौरंग और गिट्टी लदे वाहनों को पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने के पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

परिवहन विभाग के विशेष सचिव केपी सिंह ने आदेश जारी करते हुए लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के अम्बुज और फतेहपुर की पुष्पांजलि मित्रा को निलंबित किया है। परिवहन आयुक्त ने इन अधिकारियों के निलंबन की सिफारिश की थी। विभागीय जांच की जिम्मेदारी झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह को सौंपी गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस प्रकरण में इससे पहले भी कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। 29 नवंबर को लखनऊ के पीटीओ मनोज कुमार, रायबरेली की पीटीओ रेहाना बानो और फतेहपुर के पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी को निलंबित कर परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके अलावा लखनऊ के प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनुज, उन्नाव के प्रवर्तन पर्यवेक्षक इंद्रजीत सिंह, प्रवर्तन सिपाही रंजीत कुमार व प्रदीप सिंह, तथा रायबरेली के प्रवर्तन चालक नौशाद को भी निलंबित किया जा चुका है। इन सभी की विभागीय जांच उप परिवहन आयुक्त (नगर परिवहन) विजय सिंह द्वारा की जा रही है।

कई जिलों में दर्ज हैं एफआईआर

एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में आरटीओ के अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 12 नवंबर को लखनऊ के मड़ियांव और रायबरेली के लालगंज थाने में दर्ज मुकदमों में कई अधिकारी नामजद हैं। यह कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000