सुभासपा मुखिया ओपी राजभर का बड़ा एक्शन,भंग की पार्टी की सभी कार्यकारिणी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है। राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी प्रदेश, मंडल,जिला,विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। राजभर ने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा। 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी दी है। राजभर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड,पश्चिमांचल की मुख्य ईकाई के साथ-साथ समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

बता दें कि सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर यूपी में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।घोसी लोकसभा सीट से ओपी राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को चुनाव लड़ाया था,लेकिन अरविंद राजभर को करारी हार मिली।सपा प्रत्याशी राजीव राय ने अरविंद राजभर को 162943 लाख वोट से हराया।राजीव राय को 503131 लाख वोट मिले जबकि अरविंद राजभर 340188 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं।लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होने पर राजभर को मंत्री बनाया गया था।घोसी में अपने बेटे की हार देखकर राजभर भाजपा पर भड़क गए थे। राजभर ने कहा था कि भाजपा की वजह से उनके बेटे की हार हुई।सोशल मीडिया पर राजभर बयान तेजी से वायरल होने लगा।ओपी राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000