सिस्टम से हारी,फिरती रही मारी-मारी, सुसाइड नोट में संजना ने लिखा दर्द-मैंने बहुत मेहनत की, लेकिन अफसर झूठ बोलते रहे

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा 18 वर्षीय संजना कुशवाहा की आत्महत्या से सिस्टम की बड़ी खामी उजागर हुई है। छात्रवृत्ति पाने के लिए संजना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से लेकर समाज कल्याण विभाग तक का चक्कर काटती रही, लेकिन हर जगह से उसे निराशा ही मिली। किसी ने भी आगे बढ़कर संजना की मदद करने की कोशिश नहीं की।हताश होकर संजना ने गुरुवार रात घर के बाहर जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें संजना ने स्कॉलरशिप न मिलने से परेशान होने की बात लिखी है। संजना के सुसाइड नोट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें संजना ने लिखा है कि मैंने बहुत मेहनत की,लेकिन अफसर झूठ बोलते रहे।

संजना ने सुसाइड नोट में अपना दर्द साझा करते हुए लिखा कि मैं यह नोट इसलिए लिख रही हूं ताकि पता चल सके कि मैंने यह कदम क्यों उठाया। मेरी छात्रवृति 28 हजार रुपये आनी थी,मगर नहीं आई। कॉलेज में सबकी आ चुकी है। इसके लिए विकास भवन तक हो आई। उन्होंने बोला तुम्हारे आधार कार्ड की फीडिंग नहीं है। बैंक जाने पर मालूम चला कि आधार फीडिंग पहले से ही हो चुकी। दो माह में स्कॉलरशिप आने की बात कही गई। मैं विकास भवन मम्मी के साथ गई। उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन मैं उन्हें लेकर गई। हमें अंदर से घुटन होने लगी। हमने बहुत मेहनत की थी। हो सके तो माफ कर देना, इस कदम के लिए।

छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली संजना पढ़ाई में मेधावी थी। परिजनों का कहना है कि संजना पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी तेज थी।वह एनसीसी कैडेट थी और पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। इसके लिए वह मेहनत भी खूब कर रही थी। उसे छात्रवृत्ति से आस थी कि इसकी बदौलत वह पढ़ाई आगे जारी रख सकेगी,लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अफसर छात्रवृत्ति के लिए संजना से लगातार झूठ बोल रहे थे।

छात्रा संजना कुशवाहा की छात्रवृत्ति विभाग अथवा निदेशालय स्तर से नहीं रोकी गई है। छात्रा ने ऑनलाइन स्वयं डिटेल भरी है। कॉलेज स्तर से चेक होने के बाद फार्म उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय अग्रसारित हुआ। जिला छात्रवृत्ति कमेटी ने समयावधि में अनुमोदन करके अग्रसारित कर दिया। निदेशालय ने छात्रवृत्ति की धनराशि बैंक में भेज दी।छात्रवृत्ति पीएफएमएस व एनपीसीआई सर्वर से होते हुए छात्रा के खाते में जानी थी। एनपीसीआई सर्वर ने छात्रा के खाते से आधार डी-फीड बताते हुए ट्रांजेक्शन फेल कर दिया। नियमानुसार 31 मार्च को छात्रा के खाते में न पहुंचने पर छात्रवृत्ति निदेशालय वापस हो गई। – केपी सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

छात्र का विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग से फार्म फारवर्ड कर दिया गया था। नोडल अधिकारी द्वारा भी सत्यापन कर दिया गया था। आवेदन समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर चला गया था। वहां से भी कोई आपत्ति नहीं आई थी। इसके अलावा छात्रवृत्ति को लेकर छात्रा की ओर से भी कभी कोई आपत्ति दर्ज नहीं गई। इसकी पूरी जांच करा ली गई है। – विनय कुमार सिंह, कुलसचिव

संजना कुशवाहा खेलकूद में अव्वल थी।संजना ने बड़ागांव इंटर कॉलेज की ओर से पिछले साल प्रदेशीय माध्यमिक एथलेटिक्स भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में संजना ने तीसरा स्थान भी हासिल किया था। संजना अक्सर हर खेल प्रतियोगिता में आगे रहती थी। संजना के विशेष प्रदर्शन से विद्यालय उसे पांच हजार रुपये से पुरस्कृत भी कर चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000