चारो को ले जाती हुई पुलिस.... उत्तरप्रदेशगौतम बुद्ध नगर सपा नेता चमन भाटी की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार अपराधियों को हुई आजीवन कारावास By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 30, 2023 267 ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के नेता चमन भाटी की हत्या मामले में कोर्ट ने आज सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए रणदीप, कुलवीर, योगेश डाबरा और उमेश पंडित को दोषी करार दिया गया। वहीं साक्ष्यों के अभाव में जुगला, हरेंद्र और यतेंद्र उर्फ लाला को बरी कर दिया गया। जिला न्यायालय ने इस मामले में शामिल रणदीप भाटी, कुलवीर, योगेश डाबरा और उमेश पंडित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की मजबूत पैरवी से अपराधियों को सजा हुई है। जिला न्यायालय ने इस मामले में शामिल रणदीप भाटी, कुलवीर, योगेश डाबरा और उमेश पंडित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की मजबूत पैरवी से अपराधियों को सजा हुई है। बता दें कि 25 अप्रैल साल-2013 को ग्रेटर नोएडा में सपा नेता की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। ताजा मामले में आज सोमवार को इस मामले में रणदीप, कुलवीर, योगेश डाबरा और उमेश पंडित को दोषी करार दिया गया। अपराध 267 Share