कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद कुएं में फेंकी लाश;  27 दिन बाद खुला राज, नाबालिग बेटी के अफेयर से नाराज मां की खूनी साजिश

यूपी के कौशांबी जिले में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां युवक से प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि लड़की की मां, बहन और भाभी ने मिलकर अंजाम दिया। उन्होंने डंडों और कुल्हाड़ी से लड़की को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं अपना जुर्म छुपाने के लिए तीनों हत्यारोपियों ने लड़की के शव को बोरे में भरकर गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। जब कुएं में लड़की के शव मिलने की खबर फैली तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कौशांबी पुलिस पिछले कई दिनों से इस हत्याकांड की जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। आज उसने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, मृतका की भाभी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी..

मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के तेजवापुर गांव का है। यहां रहने वाली 16 वर्षीय सुमन (बदला हुआ नाम) का पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गुस्से में बेटी की हत्या का प्लान बना डाला। सुमन के पिता का निधन हो चुका है। घटना वाले दिन घर पर मां, बहन और भाभी ही थी। बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर की रात को सुमन की मां ने उसके सिर पर डंडे से वार कर उसे बेहोश कर दिया। फिर कुल्हाड़ी से उसपर  कई वार किए। इस हमले में सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड में सुमन की मां का साथ उसकी बहू और नाबालिग बेटी ने भी दिया।

बचने के लिए किया ये काम…

हत्या करने के बाद सुमन की मां ने बचने के लिए उसकी लाश को बोरे में भरकर गांव के बाहर बने एक कुएं में फेंक दिया। इतना ही नहीं फिर बेटी के प्रेमी अभय के खिलाफ झूठी तहरीर देकर उसे फंसाने की कोशिश की. जांच के दौरान पुलिस को भी गुमराह करने की नाकाम कोशिश की। इस बीच 26 अक्टूबर को कुएं से सुमन का शव बरामद हुआ तो जांच की दिशा ही बदल गई। बीते दिन पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि कड़ाई से पूछताछ में सुमन की मां ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मामले में मां और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी बहू फरार है। हत्या के आरोपियों के बताए स्थान से पुलिस ने डंडा और कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। खुद कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस कर केस के बारे में जानकारी दी। फिलहाल, हत्यारोपी मां-बेटी को 14 दिन की न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने क्या बताया…

SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, 26 अक्टूबर को मंझनपुर थाना अंतर्गत ग्राम तेजवापुर के एक कुएं में एक लड़की का शव मिला था. इस प्रकरण में मृतका की मां की ओर 14 अक्टूबर को केस दर्ज कराया गया था। विवेचना के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए गए। कई लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि जिस लड़की का शव मिला है उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इस पर ऑनर किलिंग का शक हुआ तो घरवालों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। मृतका की मां ने बदनामी के डर से बेटी की हत्या की फिर उसके प्रेमी को फंसाने के लिए उसपर केस दर्ज करवा दिया। हत्या को मृतका की मां, भाभी और छोटी बहन ने मिलकर अंजाम दिया था। रात में डंडे और कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या की फिर शव को छुपाने के नियत से एक बोरे में भरकर गांव के बाहर एक कुएं में फेंक दिया।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, राहुल गांधी ने करीबियों से कहा था- कांग्रेस की सरकार बनने पर पलट देंगे राम मंदिर पर फैसला     |     झारखंड के रांची में हर तरफ कैश ही कैश, ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये     |     अयोध्या-प्रयागराज NH-330 पर प्रतापगढ़ में डंपर और कार की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, मौके पर दो की हुई मौत     |     #Loksabha_Election_2024: आईये जाने मैनपुरी लोकसभा सीट का इतिहास, वहां का जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों की गुणा-गणित     |     प्रतापगढ़ में दो पक्षो के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी जंग में युवक की मौत के बाद गम और गुस्से के बीच परिजनों ने किया अंतिम संस्कार     |     प्रतापगढ़ पुलिस की निगरानी में विवाहिता के शव का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया जाम     |     कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में बड़ा अपडेट, SIT के पास पहुंचीं तीन और पीड़िता, बढ़ेंगी रेवन्ना बाप-बेटे की मुश्किलें     |     दिल्ली में दबे पांव आया भूकंप, पर लोगों को नहीं चला पता कि कितनी थी तीव्रता     |     मशहूर ब्यूटी क्वीन का दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट से बदमाशों को मिली लोकेशन     |     Loksabha_Election_2024: आईये जाने एटा लोकसभा सीट का इतिहास, वहां का जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों की गुणा-गणित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000