मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी

गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए शादीशुदा और अधेड़ महिलाएं तक कुंवारी बन गईं। एक नाबालिग बालिका का भी आवेदन किया गया। इनमें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तक लगाए गए। समाज कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन के संयुक्त सत्यापन में 115 से अधिक आवेदन इस प्रकार के पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और आवेदन कराने में किन लोगों की भूमिका रही हैं। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

52 की उम्र में बनीं 21 साल की युवती

शामली ब्लॉक के खेड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय सोनिया ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगाकर खुद को 21 वर्षीय युवती दर्शाते हुए आवेदन किया। तहसील स्तर पर सत्यापन हुआ तो उसकी वास्तविक उम्र और वैवाहिक स्थिति सामने आ गई। इसके बाद आवेदन तत्काल निरस्त कर दिया गया।

तीन बच्चों की मां बन गई अविवाहित

इस्सोपुर निवासी 37 वर्षीय गुलशाना ने सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं को अविवाहित बताया। जांच में पता चला कि वह शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर उसका आवेदन भी खारिज कर दिया गया।

40 वर्षीय महिला ने छिपाई शादी

खुरगान निवासी 40 वर्षीय रुकसाना ने आवेदन में खुद को अविवाहित बताया। सत्यापन के दौरान उसकी शादीशुदा होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने आवेदन निरस्त कर दिया।13 वर्षीय नाबालिग को बना दिया बालिग कैराना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका को बालिग दर्शाकर सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया गया। दस्तावेजों की जांच में उसकी वास्तविक आयु सामने आने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया।

506 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

जिले में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 506 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है। 27 जुलाई को थानाभवन में 110, 28 जुलाई को ऊन में 116 और 30 जुलाई को शामली ब्लॉक में 118 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। कांधला और कैराना ब्लॉक के कार्यक्रम की तिथि जल्द घोषित होगी।

क्या है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना?

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित इस योजना में सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करती है। इसमें 64 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में, 21 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान तथा 15 हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।योजना का लाभ केवल पात्र, अविवाहित और निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाली युवतियों को ही मिलता है। वधू की आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

सामूहिक विवाह योजना के तहत सत्यापन चल रहा है। फर्जीवाड़ा करने वालों के आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। फर्जीवाड़ा में शामिल और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में शामिल रहे लोगों की तलाश कराई जाएगी। -आलोक यादव, जिलाधिकारी

सत्यापन में अधेड़, शादीशुदा महिलाओं और नाबालिग के आवेदन मिले हैं। सभी अपात्र आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और आवेदन कराने में किन लोगों की भूमिका रही। -धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी और एआर कॉपरेटिव

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000