पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर अपराधी मो. वकील की 55 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

अमेठी जनपद में अपराध और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इन्हौना पुलिस ने चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई करीब 55 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 13 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। थाना इन्हौना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 32/25, धारा 23(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मो. वकील पुत्र स्व. शरीफ निवासी वार्ड कुरैशी, मकान नंबर 123, थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी की अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मो. वकील एक शातिर अपराधी है, जो गैंग लीडर के रूप में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी, मादक पदार्थों के अवैध संव्यवहार एवं अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसने इन अवैध कार्यों से अर्जित धन से तीन प्लॉट खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। यह संपत्ति अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के नाम पर कराई गई थी, जिसे अब विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना मोहनगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और थाना इन्हौना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस टीम ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को जब्त किया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मो. वकील के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना शिवरतनगंज में एनडीपीएस एक्ट, थाना इन्हौना में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट तथा थाना जामो में बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

अमेठी पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को न केवल जेल भेजा जाएगा, बल्कि उनके अवैध रूप से अर्जित धन और संपत्तियों को भी जब्त कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000