इंजीनियर की ब्लैकमेलर शादीशुदा गर्लफ्रेंड कस्टडी में मुस्कुराती रही: चेहरे पर पछतावा नहीं, कैशियर पति हंसते हुए गया जेल

गोंडा में इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने जिस शादीशुदा गर्लफ्रेंड और उसके बैंक कैशियर पति के चलते जान दी, उन्हें 14 दिनों की जेल हुई है। गोंडा कोर्ट से जेल जाते समय कैशियर अजीत हंसता हुआ दिखा। ब्लैकमेलर गर्लफ्रेंड सोनल के चेहरे पर भी कोई शिकन नहीं दिखी, न ही उसे कोई पछतावा था। इससे पहले नगर कोतवाली में पति-पत्नी से पूछताछ की गई। दोनों बार-बार हंसते रहे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को डांट लगाई, लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। इस दौरान दोनों ने कहा, “इसमें हमारी क्या गलती है, कोई मर गया तो उससे हमें क्या मतलब?” पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इंजीनियर ने गुरुवार शाम कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, महिला ने इंजीनियर को प्यार में फंसाया और 6 महीने में 7 लाख रुपए ऐंठे। धीरे-धीरे अभिषेक को नाटक समझ आया तो उसने दूरी बना ली। प्रेमिका उस पर बातचीत का दबाव बनाने लगी। वह नहीं माना तो उसने झूठा केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि इंजीनियर ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने इंजीनियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंजीनियर ने सुसाइड नोट में जो लिखा, पढ़िए-

“28 सितंबर को सोनल और उसके पति अजीत ने मुझ पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया। नगर कोतवाली पुलिस ने 30 सितंबर को मुझे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मैं 12 अक्टूबर को जेल से छूटकर आया।

मेरे जेल से लौटने के बाद अजीत और सोनल मुझ पर समझौते का दबाव बनाने लगे। दोनों पैसे मांग रहे थे। कह रहे थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो पहले की तरह फर्जी मुकदमे में फंसाकर दोबारा से जेल भिजवा देंगे। इससे परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं।”

इंजीनियर अभिषेक के जानलेवा इश्क की पूरी कहानी 5 पॉइंट में पढ़िए…

1. वर्क फ्रॉम होम के दौरान शादीशुदा महिला से इश्क

पुलिस के मुताबिक, गायत्री पुरम में 5 हजार स्कवायर फीट से ज्यादा में अभिषेक श्रीवास्तव (25) का घर बना है। उसके पिता अशोक श्रीवास्तव गोंडा में सीनियर वकील थे। उनकी 7 साल पहले मौत हो चुकी है। मां का भी निधन हो चुका है। पैतृक गांव मधई में 25 बीघा जमीन है।

निधन के बाद जमीन अभिषेक के नाम पर आ गई। गोंडा कचहरी के वकीलों और बार काउंसिल की तरफ से हुए बीमा की रकम को मिलाकर 10 लाख रुपए अभिषेक को मिले थे। पिता का 25 लाख फिक्स डिपाजिट मिला था। मां के बीमे के 10 लाख रुपए भी उसे मिले थे।

अभिषेक जेएसडब्ल्यू पेंट कंपनी में इंजीनियर था। उसे 45 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। अभी वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। घर में वह बहन आस्था के साथ रहता था। अभिषेक के घर के ठीक सामने 32 साल की सोनल सिंह का मकान है।

उसका पति अजीत बलरामपुर की तुलसीपुर शाखा में ग्रामीण बैंक में कैशियर है। जब सोनल का पति बैंक चला जाता था तो वो अक्सर बालकनी में आकर अभिषेक से बात किया करती थी। जनवरी 2025 में ये बातचीत धीरे धीरे प्यार में बदल गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000