मॉडल दिव्या पाहुजा हत्या मामले में बड़ा खुलासा, होटल में ही था मॉडल का शव, गलत कमरे में जांच कर रही थी पुलिस

गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी गुरुग्राम की युवती दिव्या पाहुजा का शव पुलिस को अभी तक नहीं मिल पाया है, लेकिन ये बात सामने आई है कि दिव्या पाहुजा की होटल में गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद भी उसका शव परिसर में ही था, लेकिन पुलिस टीम ने उसी मंजिल पर गलत कमरे की जांच की। दिव्या पाहुजा को मंगलवार शाम करीब 5 बजे होटल मालिक अभिजीत सिंह ने कथित तौर पर गोली मार दी थी। गुड़गांव पुलिस ने कहा कि दिव्या पाहुजा कथित तौर पर महीनों से सिंह को धमकी दे रही थी और जबरन वसूली करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे, अनूप गुप्ता, जिन्होंने सिंह से पुराने बस स्टैंड के पास होटल सिटी प्वाइंट लीज पर लिया था, उन्होंने पुलिस को होटल में एक महिला के शव के बारे में सूचित किया। इसके तुरंत बाद टीम पहुंची, लेकिन उन्होंने केवल कमरा नंबर 114 की जांच की. ये कमरा अभिजीत सिंह के नाम पर रिजर्व था।

पुलिस सुत्रों ने क्या बताया…

पुलिस को वहां कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया और वे तुरंत वहां से चली गई. वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव कमरा नंबर 111 में उसी मंजिल पर पड़ा था। रात में होटल की लाइटें बंद कर दी गईं। सूत्रों ने सीसीटीवी फुटेज पर टाइम स्टैंप का हवाला देते हुए कहा कि मंगलवार रात 10: 42 बजे अभिजीत ने कथित तौर पर सफेद चादर में लिपटे शव को बीएमडब्ल्यू कार में ले जाने के लिए अपने एक दोस्त और दो कर्मचारियों की मदद ली। पुलिस को रात 11 बजे उसके माता-पिता से दिव्या के लापता होने के बारे में एक और कॉल मिली।

पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज की जांच की…

इसके बाद पुलिस दोबारा होटल गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दिख रहा है कि एक शव को पहली मंजिल की सीढ़ी से खींचकर बीएमडब्ल्यू में भरा जा रहा है। डीसीपी (अपराध) विजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा, कार सिंह के दोस्त अजय मेहता के नाम पर पंजीकृत है। अभिजीत ने पाहुजा को होटल के कमरे में गोली मारी थी। शव को होटल से बाहर लाने में दो होटल कर्मचारियों  हेमराज (28) और ओमप्रकाश (23) ने उनकी मदद की। उसके बलराज और एक अन्य व्यक्ति शव को कार में पंजाब की ओर ले गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां की जाएंगी और पूछताछ से विस्तृत जानकारी सामने आएगी। बता दें हेमराज और ओमप्रकाश को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000