मृतक पंकज की फाइल फोटो व मौके पर घटना की जानकारी करते एसपी.... अपराध हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी की गर्दन रेतकर की गई हत्या, खेत में पड़ी मिली लहूलुहान लाश, इलाके में फैली सनसनी By Ramesh Tiwari Rajdar On Jan 6, 2024 408 बागपत। गाली-गलौज के विवाद में हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी की खेत में गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दो युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। वहीं पुलिस ने पंकज के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गांगनौली निवासी पंकज राठी दोघट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। शनिवार सुबह उसका शव अपने ही खेत में लहूलुहान हालत में मिला। उसके पास में ही धारदार हथियार पड़ा था। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पंकज राठी के स्वजन ने जानकारी दी है कि पंकज का गांव के ही दो युवक के साथ कुछ समय पहले गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया था। उक्त दोनों युवकों पर पंकज की हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई की जाएगी। अपराध 408 Share