टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन

प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के नाम पर महिला अभ्यर्थियों के साथ कथित मनमानी की गई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल और अत्रेय एकेडमी परीक्षा केंद्र का है। आरोप है कि परीक्षा में प्रवेश के दौरान महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र, कंगन, चूड़ी और रक्षा सूत्र तक उतरवा लिए गए। चेकिंग में तैनात महिला कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने गाइडलाइन से हटकर सख्ती दिखाई और कई महिलाओं को आभूषण उतारने के बाद ही अंदर जाने दिया।

इस दौरान जब कुछ अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, तो परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ते देख परीक्षा केंद्र प्रशासन बैकफुट पर आ गया और तत्काल अपने रवैये में बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को आभूषण पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, चेकिंग कर्मियों की ओर से यह दलील दी गई कि उन्हें परीक्षा गाइडलाइन की पूरी जानकारी नहीं थी और अति उत्साह में ऐसी कार्रवाई हो गई।

मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि फ्रिस्किंग का कार्य आयोग द्वारा नियुक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। गाइडलाइन की सही जानकारी न होने के कारण उन्होंने आवश्यकता से अधिक सख्ती दिखाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

फतेहपुर जनपद के शादीपुर की रहने वाली अभ्यर्थी अंकिता मिश्रा ने बताया कि बिना किसी स्पष्ट नियम के मंगलसूत्र, कंगन और रक्षा सूत्र उतरवाए जा रहे थे। विरोध करने पर ही उन्हें पहनकर परीक्षा देने की अनुमति मिली।प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि घटना के बाद परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000