बिजनौर सिर्फ बिजनौर नहीं है, बल्कि बिजनौर एक इतिहास की भूमि है- सीएम योगी

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार बिजनौर पहुंचे। यहां सीएम जेवीएम बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा पहले देश की हालत बहुत खराब थी लेकिन, मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की तस्वीर बदल गई है।

महात्मा विदुर उसके अग्रिम पंक्ति के ऋषि मुनियों की परंपरा में आते हैं, जिन्होंने सत्य बोलने की प्रवृत्ति दिखाई थी- सीएम योगी 

सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर लोकसभा से आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना सुरक्षित सीट से प्रत्याशी ओम कुमार के लिए वोट के अपील करता हूं। सीएम ने महात्मा विदुर की धरती को नमन करते हुए कहा कि अबकी बार बिजनौर लोकसभा के प्रत्याशी चंदन चौहान के सिर पर जीत का चंदन जरूर लगना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि ओम कुमार नहटोर से हमारे विधायक हैं। ओम कुमार जो कि नगीना लोकसभा सीट से लोकसभा के प्रत्याशी हैं। लगातार यह जनता के बीच में रहते हैं और इन्हें आप वोट देकर जिताने का काम करें। अभी नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई है। सीएम ने कहा कि हम लोग पहले चरण में प्रबुद्ध लोगों के बीच में जा रहे हैं। प्रबुद्ध लोगों के बीच में जाने के साथ युवाओं और जनसभाओं में भी हम जाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि प्रबुद्ध लोगों की बात पर जनता जनार्दन विश्वास करती है। इसलिए हमने सबसे पहले प्रबुद्ध लोगों से आशीर्वाद लेने का काम किया। सीएम ने कहा कि जब मैं बिजनौर को देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि जो बिजनौर के साथ न्याय होना चाहिए था वह अभी तक हुआ नहीं है। पहले लोग यह सोचते थे कि मुख्यमंत्री यहां पर दोबारा नहीं आएंगे, इसके बावजूद भी मैं यहां दोबारा आया। यहां पर विदुर कुटी जाकर मंदिर के दर्शन भी किए।

सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर जनपद में मैंने देखा है कि यहां बहुत कम संभावनाएं हैं, जिससे कि यहां की जनता का हित हो सकता है। हमारे जनप्रतिनिधि जो भी प्रस्ताव लाते थे, हमने उस पर काम किया। सीएम ने कहा कि जब हमें मेडिकल कॉलेज के लिए कहा गया तो हमने तुरंत यहां पर मेडिकल कॉलेज देने का काम किया।

बिजनौर सिर्फ बिजनौर नहीं है, बल्कि बिजनौर एक इतिहास की भूमि है। सीएम योगी ने कहा कि महात्मा विदुर उसके अग्रिम पंक्ति के ऋषि मुनियों की परंपरा में आते हैं, जिन्होंने सत्य बोलने की प्रवृत्ति दिखाई थी। मैंने इसीलिए महात्मा विदुर के नाम पर इस मेडिकल कॉलेज का नाम रखा और यह मेडिकल कॉलेज अब बनकर कर तैयार हो चुका है।

सीएम ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपके यहां पहले चरण में मतदान है। पहले आप मतदान करना और उसके बाद अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना। अगर आपका वोट सही जगह जाएगा तो बिजनौर का विकास नहीं रुकेगा, आपका वोट सही दिशा में गया तो आपको महात्मा विदुर जैसा मेडिकल कॉलेज मिला।

सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री की अगवाई में पहली बार इस सरकार ने चौधरी चरण सिंह के सम्मान में किसानों के नेता को भारत रत्न देने का काम किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस काम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर भारत की छवि बहुत खराब थी। विकास बंद पड़ा हुआ था और यहां पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था।

साल- 2014 के बाद देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई और अब एक देश में एक निशान के साथ-साथ एक संविधान बना है। सीएम ने कहा कि अयोध्या में आस्था का सम्मान हुआ। जब सही हाथों में जनता का वोट जाता है तो ऐसे ही जनता का सम्मान होता है। आज एमएसपी से ज्यादा किसानों को धान का मूल्य मिल रहा है। आपने कांग्रेस और भाजपा के सहित सभी पार्टी के लोगों के भी कार्यकाल को देखा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000