बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर टहल रहे युवक को गोली मारकर की हत्या

मेरठ। घर के बाहर टहल रहे युवक की पहले हमलावरों ने काफी समय तक रेकी की और उसके बाद कनपटी पर युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक के जमीन पर गिरते ही हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी एवं सीओ ने मामले की जानकारी ली। महानगर के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी-22 वर्षीय अमान खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। पैदल ही घर से निकलकर टहलने के लिए चला युवक तकरीबन 150 मीटर दूर मोहल्ला करीमनगर तक पहुंच गया। उसके बाद वह रास्ते में टहलता रहा। इसी बीच उसके पीछे लगे हमलावर लगातार उसकी रेकी करने में लगे रहे।
जैसे ही हमलावरों को मौका मिला तो नजदीक पहुंचकर उन्होंने अमान की कनपटी से असलहा सटाया और गोली मार दी।

गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे अमान को मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग तुरंत युवक को उठाकर अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह एवं सीओ सिविल लाइन फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हमलावरों की तलाश में एसओजी एवं नौचंदी पुलिस की तीन टीमें गठित कर लगाई गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000