बाइक सवार बदमाशों ने जिम से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, बीच में बैठे युवक की गोली लगने से हुई मौत

यूपी के गाजीपुर जिले में बुधवार शाम सनसनीखेज घटना घटी। मरदह थाना क्षेत्र का सिरसी मौजा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जिम से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से बाइक पर बीच में बैठे युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सरेराह घटी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों ने आसपास के इलाकों में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बस्तपुर गांव निवासी शिवमूरत राजभर (24) अपने मित्र सचिन राजभर और देवदास के साथ एक ही बाइक पर प्रतिदिन की तरह मरदह-कासिमाबाद बाईपास मार्ग पर स्थित जिम गया था। जिम बंद होने के कारण देर शाम तीनों मित्र घर वापस लौट रहे थे। कंसहरी गांव के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को देखने के लिए तीनों बाइक सवार मौके पर रुक गए।

इसके कुछ देर बाद तीनों बाइक से सिरसी मौजा से हरिकरनपुर चट्टी जाने वाले मार्ग के तरफ जैसे ही बढ़े कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिवमूरत राजभर के कंधे से होते हुए सीने में गोली जा लगी। तीनों युवक बाइक सहित खेत में गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर हथियार लहराते भाग गए। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और गंभीर रूप से घायल शिवमूरत राजभर को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में आसपास थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन जारी है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

बेटा फौज में जाने की कर रहा था तैयारी…

देश सेवा की जज्बा लिए शिवमूरत राजभर सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। इसके लिए वो जिम भी जाता था, लेकिन उसे क्या पता कि उसका सपना अधूरा रह जाएगा। हत्या की घटना ने परिवार ही नहीं पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। हत्यारों ने जहां मां की गोद सूनी कर दी, वहीं एक वृद्ध पिता का सहारे को छीन लिया। पुत्र के शव से लिपटकर बिलख रहे भूतपूर्व सैनिक पिता के आंखों से गिर रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बस्तपुर गांव निवासी शिवमूरत राजभर (24) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई शिव प्रसाद की शादी हो चुकी है। शिवमूरत के पिता विंध्याचल राजभर भूतपूर्व सैनिक हैं। जिनकी तरह वह भी देश की सेवा के लिए फौज में जाने का सपना संजोए तैयारी कर रहा था। मां चिंता देवी भी अब बेटे के शादी को लेकर सोचने लगी थी। लेकिन, भाग्य में तो मंजूर कुछ और ही था। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000