बाइक सवार बदमाशों ने AIMIM जिलाध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां पुल के समीप सोमवार की रात एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे नगर थाना क्षेत्र के बनकट तकिया गांव के स्व. मोहम्मद हारुन अहमद के पुत्र थे। वे चौराव पंचायत के पूर्व मुखिया, एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव व सारण प्रभारी, गोपालगंज सदर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं गोपालगंज इस्लामिया मदरसा के सचिव भी थे। मामले के खुलासे के लिए एसआईटी गठित की गई थी। वहीं, अब गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि एसआइटी ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दो अपराधियों ने मारी गोली…

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अब्दुल सलाम एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर तुरकाहां पुल की तरफ से गोपालगंज की ओर आ रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पीठ में बाईं तरफ एक गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया। यहां डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

एसपी ने कही ये बात…

इससे पहले एसपी ने कहा था कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है। एसआइटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

विधानसभा उपचुनाव में 12214 वोट लाकर चौंका दिया था अब्दुल सलाम…

गोपालगंज सदर विधायक सुबाष सिंह निधन के बाद नवंबर साल-2022 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की कुसुम देवी (सुबाष सिंह की पत्नी) को 70053 वोट मिले थे, जबकि राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 68259 वोट। हार-जीत के बीच अंतर महज 1794 वोट का रहा था। वहीं, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रत्याशी अब्दुल सलाम को 12214 वोट मिले थे। राजनीतिक जानकारों ने बताया था कि यह राजद का कैडर वोट था। इस सेंधमारी का कारण पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और उनके परिवार की उपेक्षा बताया गया था। वहीं, राजद समर्थकों को आशंका थी कि तेजस्वी प्रसाद यादव के मामा पूर्व सांसद साधु यादव राजद के वोट में सेंधमारी करेंगे। पूर्व सांसद साधु यादव ने अपनी पत्नी इंदिरा यादव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाया था। उन्हें महज 8854 वोट से संतोष करना पड़ा था। नौ प्रत्याशियों में बसपा का स्थान वाेट प्राप्त करने में चौथा रहा था। तीसरे स्थान पर आकर अब्दुल सलाम ने उपचुनाव में लोगों को चौंका दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000