मोरंग लदा डंफर झोपड़ी पर पलटा उत्तरप्रदेशलखनऊ सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलटा मोरंग लदा डंफर, गर्भवती पत्नी का फटा पेट, परिवार के चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 20, 2024 793 लखनऊ में तेज रफ़्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक परिवार पर पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 8 महीने की गर्भवती पत्नी का पेट फट गया। पति और 2 बच्चों की भी जान चली गई। परिवार में अब सिर्फ 7 साल की बच्ची बची है। हादसा शुक्रवार देर रात बीबीडी यूनिवर्सिटी के ठीक सामने हुआ । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया । ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया देर रात बेकाबू डंपर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया। झोपड़ी में सो रहे उमेश (35), नीलम देवी (32) और उनके 2 बच्चे गोलू(4) और सनी(13) की मौत हो गई। यह लोग बाराबंकी के जैतपुर के रहने वाले थे। समाचार 793 Share