भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक नितिन लोहनी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी पर अपने घर से फायरिंग कर दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली है। गोली किन कारणों से चलाई गई, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

वहीं मृतक नितिन लोहनी के मित्र और घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अमित बिष्ट ने बेवजह उन पर गोली चलाई, जिससे नितिन की मौत हो गई। हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मृतक के भाई पीयूष लोहनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

तहरीर में बताया गया है कि पीयूष के भाई की हत्या अमित बिष्ट नामक व्यक्ति द्वारा की गई है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। क्या कोई पुरानी रंजिश थी? इस सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

जांच के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक चश्मदीद भी है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है और उसके बयान के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जैसे क्या आरोपी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि रही है, किस हथियार से फायरिंग की गई, क्या कोई पुरानी दुश्मनी थी या फिर किसी गैंगवार के चलते गोली चलाई गई?

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इन सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे। हालांकि, मामले के चश्मदीद ने बताया कि वह मृतक के साथ मौके पर मौजूद था। उसने आरोपियों के सामने हाथ भी जोड़े, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी और नितिन लोहनी पर दो गोलियां चला दीं। पीठ पर गोली लगने के बाद नितिन जमीन पर गिर पड़ा। चश्मदीद के अनुसार, आरोपियों ने धर्मपाल गैंग का सदस्य समझकर गोली चलाई, जिसमें नितिन लोहनी की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000